गणेश मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक
पोशाक धारण कराई गई
गणेश महाराज को फूल बंगले में विराजमान कर 108 मोदक गणपति अष्टोत्तर नामावली से अर्पित कर श्रद्धालुओं को हल्दी की गांठ सुपारी वितरित की।
जयपुर। चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान का पंचामृत अभिषेक सुबह मंदिर महंत राहुल शर्मा के सानिध्य में हुआ। युवाचार्य पं. अमित शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम गणेश महाराज को 101 किलो दूध से अभिषेक कर नवीन चोला और पोशाक धारण कराई गई।
गणेश महाराज को फूल बंगले में विराजमान कर 108 मोदक गणपति अष्टोत्तर नामावली से अर्पित कर श्रद्धालुओं को हल्दी की गांठ सुपारी वितरित की। भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना हुई। प्रथम पूज्य की महाआरती कर के मोदकों का भोग लगाया
Tags: temple
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Jun 2025 19:02:32
झारखंड की सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह भारी भरकम सामान से लदे बड़े ट्रक...
Comment List