फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप : जयपुर से गोवा के यात्री पहुंचे सुरक्षित, पायलट ने दिया थ्रेट संदेश

इस फर्जी धमकी के स्रोत की जांच में जुटा है

फ्लाइट में बम की धमकी से हड़कंप : जयपुर से गोवा के यात्री पहुंचे सुरक्षित, पायलट ने दिया थ्रेट संदेश

लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई।

जयपुर। इंडिगो की जयपुर-गोवा फ्लाइट में उस समय हड़कंप हो गया, जब उड़ान के दौरान बम की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट निर्धारित समय अनुसार शाम 7:50 बजे जयपुर एयरपोर्ट से गोवा के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के कुछ समय बाद ही विमान में बम होने की आशंका को लेकर पायलट को थ्रेट संदेश मिला।

सूत्रों के मुताबिक, पायलट ने तुरंत इस गंभीर स्थिति की जानकारी गोवा एटीसी को दी और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उड़ान को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया। पूरी सावधानी के साथ विमान रात 9:40 बजे गोवा एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच की, लेकिन किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं पाई गई। सभी यात्री पूर्णतः सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। प्रशासन अब इस फर्जी धमकी के स्रोत की जांच में जुटा है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान
पश्चिम एशिया संकट के बीच फंसे 149 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान (AI 916D) मंगलवार सुबह दिल्ली...
श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर मौत
लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर गोलियां बरसाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रोहित गोदारा गैंग से निकला कनेक्शन
नेपाल चुनाव: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, बाहरी गतिविधि या अवांछित तत्वों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक
श्याम नगर में 6वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से बुजुर्ग महिला का रेस्क्यू
सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले