जयपुर में प्री-वेडिंग शूट : कपल्स के लिए ऐतिहासिक इमारतें बन रहीं हैं परफेक्ट लोकेशंस

टूरिज्म के साथ-साथ फोटोग्राफी इंडस्ट्री को भी मिला बढ़ावा

जयपुर में प्री-वेडिंग शूट : कपल्स के लिए ऐतिहासिक इमारतें बन रहीं हैं परफेक्ट लोकेशंस

30 हजार रुपए से प्री वेडिंग शूट की शुरुआत है। इसके अतिरिक्त लोकेशन, दूरी और वीडियो बनाने का अलग से चार्ज लिया जाता है।

जयपुर। जयपुर में प्री-वेडिंग फोटो और वीडियो का चलन तेजी से बढ़ा है। इसके लिए देखा जाए तो कपल्स के लिए अल्बर्ट हॉल एक प्रमुख आकर्षण का केन्द्र बनकर उभर रहा है। वे इस ऐतिहासिक इमारत को दिखाते हुए फोटोज और वीडियो बनवा रहे हैं। ये बिल्डिंग अपनी इंडो-सारसेनिक वास्तुकला और मनमोहक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है, जो शादी की तस्वीकों को शाही अंदाज देता है। इसके अतिरिक्त कपल्स जवाहर सर्किल, हवामहल के बाहर, जलमहल की पाल, आमेर मावठे की ओर, नाहरगढ़ सहित अन्य जगहों पर प्री-वेडिंग शूट के तहत फोटोज और वीडियोज बनवाते हैं। इसके लिए 30 हजार रुपए से पैकेज की शुरुआत होती है। अगर कपल इसमें कुछ वैल्यू एडिशन करवाते हैं तो प्री-वेडिंग शूट के पैकेज में बढ़ोतरी हो जाती है। 

सुबह से ही लग जाती है भीड़
अल्बर्ट हॉल के आसपास रोजाना प्री-वेडिंग शूट के लिए भीड़ देखी जा सकती है। खासकर सुबह और शाम के समय, जब रोशनी फोटोग्राफी के लिए अनुकूल होती है। इससे जुड़े लोगों को कहना है कि हालांकि संग्रहालय के अंदर शूटिंग की अनुमति नहीं है, लेकिन इसके बाहरी हिस्से और राम निवास बाग की हरियाली फोटोज और वीडियोज में जान डाल देती है। इस चलन ने स्थानीय फोटोग्राफरों, मेकअप आर्टिस्टों और इवेंट प्लानर्स के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। 

किले और स्मारकों में प्री वेडिंग शूट का ये है चार्ज 
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार संरक्षित स्मारकों आमेर महल, जंतर-मंतर स्मारक, हवामहल स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग में प्री-वेडिंग शूट करने के लिए पांच हजार रुपए शुल्क निर्धारित है। इसमें कपल्स दो घंटे तक फोटोज और वीडियो शूट करवा सकते हैं। दूसरी ओर प्री वेडिंग शूट के लिए फोटोग्राफर्स को कपल्स अलग से शुल्क देते हैं।

इनका कहना...
30 हजार रुपए से प्री वेडिंग शूट की शुरुआत है। इसके अतिरिक्त लोकेशन, दूरी और वीडियो बनाने का अलग से चार्ज लिया जाता है। विभिन्न थीम्स पर होने वाली प्री-वेडिंग शूट का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
-श्याम लाल सैन, प्री-वेडिंग फोटोग्राफर

Read More होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन

Post Comment

Comment List

Latest News

युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम युवाओं को डिजिटल व सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस मुख्यालय की पहल, 12 मार्च को विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 12 मार्च को पुलिस मुख्यालय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विशेष ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम...
एयर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग : रनवे पर निकला अगला पहिया, सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा
अमेरिका का दावा : ईरान के 16 माइनलेयर जहाज किए नष्ट, वीडियो में दिखाया हमला
इजरायल, अमेरिका और ईरान का संघर्ष : शादियों व होटल-रेस्टोरेंट पर दिखने लगा युद्ध का असर, बुकिंग को लेकर नियमों में बदलाव
घर में फांसी का फंदा लगाकर कोचिंग छात्रा ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
गौ कल्याण के लिए राज्य सरकार लाएगी ‘गौ सेवा नीति’ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को मिल रही नई गति
प्रधानमंत्री ताकाइची की युद्ध नीतियों के खिलाफ टोक्यो में Gen Z का भारी विरोध प्रदर्शन: मिसाइल लॉन्चरों की तैनाती पर जताई गंभीर चिंता, गंभीर मुद्दों को सुलझाने की दिशा में काम करने की मांग