हेलिकॉप्टर हादसा : पायलट राजवीर की देह पहुंची जयपुर

खराब मौसम की चेतावनी दी

हेलिकॉप्टर हादसा : पायलट राजवीर की देह पहुंची जयपुर

सोमवार को भी कई रिश्तेदार राजवीर के घर पहुंचे जो परिवार को बार-बार ढांढस बंधा रहे थे।

जयपुर। जयपुर के पायलट राजवीर सिंह चौहान की देह जयपुर पहुंची। उत्तराखंड में केदारनाथ स्थित गौरीकुण्ड के पास रविवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे में उनकी मौत हुई थी। अंतिम दर्शन के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। राजवीर के बड़े भाई चंद्रवीर सिंह चौहान ने शव की शिनाख्त की और कागजी कार्रवाई के बाद रुद्रप्रयाग से शव लेकर रवाना हो गए थे। उन्होंने राजवीर को हाथ में पहनी वॉच से पहचान लिया। हालांकि पुलिस ने डीएनए जांच करवाने के लिए चंद्रवीर का सैंपल भी लिया हैं। इधर घर में पत्नी दीपिका, मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को भी कई रिश्तेदार राजवीर के घर पहुंचे जो परिवार को बार-बार ढांढस बंधा रहे थे।

ऐसे हुआ था हादसा
जानकारी के अनुसार राजवीर सबसे आगे वाला हेलीकॉप्टर उड़ा रहे थे। वापस लौटने के दौरान वह 9 हजार फीट की उंचाई पर उड़ रहे थे और मौसम खराब था। राजवीर के अनुभव को देखते हुए ही वह पूरी टीम को लीड कर रहे थे। राजवीर ने खराब मौसम की चेतावनी दी थी, क्योंकि वे सबसे आगे थे। उसके बाद हादसा हो गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं