पूर्णिमा कॉलेज में आईसीआई टेकब्लूम 25 का पोस्टर व वेबसाइट लॉन्च

आयोजन के विजन, उद्देश्यों और गतिविधियों पर डाला गया प्रकाश

पूर्णिमा कॉलेज में आईसीआई टेकब्लूम 25 का पोस्टर व वेबसाइट लॉन्च

पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (पीसीई) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मेगा इवेंट 'आईसीआई टेकब्लूम—25' की की औपचारिक शुरुआत के तौर पर इस कार्यक्रम के पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च किए गए

जयपुर। पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (पीसीई) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मेगा इवेंट 'आईसीआई टेकब्लूम—25' की औपचारिक शुरुआत के तौर पर इस कार्यक्रम के पोस्टर और वेबसाइट लॉन्च किए गए। इस अवसर पर आयोजन के विजन, उद्देश्यों और गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। 

मेजबान पीसीई के प्रिंसिपल व डायरेक्टर डॉ. महेश बुंदेले, वाइस प्रिंसिपल डॉ. पंकज धेमला, आईसीआई राजस्थान स्टेट चैप्टर के अध्यक्ष महेश सिंघल, चैप्टर के सचिव व अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के रीजनल हेड गिरीश भारद्वाज, आईसीआई राजस्थान स्टेट चैप्टर की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य अनिरुद्ध माथुर, पूर्णिमा कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग के एचओडी डॉ. प्राणनाथ दाधीच, आईसीआई टेकब्लूम 25 के समन्वयक डॉ. आयुष मीणा, फैकल्टी कॉर्डिनेटर डॉ. ऋतुराज सिंह राठौड़ और आईसीआई स्टूडेंट चैप्टर सदस्य प्रतीक शर्मा ने इसे लॉन्च किया गया। 

अतिथियों ने बताया कि इससे स्टूडेंट्स को कार्यक्रम की बारीकियों से रूबरू होने, विभिन्न तकनीकी गतिविधियों में भागीदारी के अवसर तलाशने और वेबसाइट के माध्यम से अपडेट रहने का अवसर मिलेगा। यह इंडियन कंक्रीट इंस्टीट्यूट (आईसीआई) के मार्गदर्शन में नवाचार, तकनीकी शिक्षा और छात्र जुड़ाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. प्राणनाथ दाधीच ने आईसीआई टेकब्लूम के विजन, उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में यह आईसीआई स्टूडेंट चैप्टर द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसमें विविध तकनीकी गतिविधियां शामिल होंगी, जिनमें इंडस्ट्री एग्जीबिशन, इनोवेटिव वर्कशॉप, एक्सपर्ट लैक्चर, सिविल इंजीनियरिंग प्रतियोगिता, मॉडल एग्जीबिशन और पब्लिकेशन व पेपर प्रेजेंटेशन शामिल हैं।

Read More पुस्तक 'नाट्यशास्त्र : पंचम वेद पर एकाग्र' का लोकार्पण, बागड़े ने की लेखक की सराहना

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा
मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना को लेकर गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना। सरकार केवल कागज़ी विज्ञापनों और दौरों...
अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में हरे निशान में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 1074 अंक चढ़ा, इन कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे
तपती धूप में सुकून का अहसास : हवामहल में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम, स्मारक परिसर में करवाया जा रहा पानी का छिड़काव
डोनाल्ड ट्रंप की 'ईरानी नीति' ने अमेरिका को "अंधेरे गलियारे" में धकेला, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण : मोहसिन रज़ाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रैबीज पीड़ित कुत्ताें को दया मृत्यु देने की अनुमति संबंधी एनजीओ की याचिका पर सुनवाई से इनकार