गर्मी आने से पहले ही प्रदेश में प्रारम्भ हुई बिजली कटौती

ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने व्यक्त की चिंता

गर्मी आने से पहले ही प्रदेश में प्रारम्भ हुई बिजली कटौती

राज्य में अभी से ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक से दो घंटों की कटौती के साथ-साथ अघोषित कटौती भी प्रारम्भ हो गई है तथा संभव है कि यदि हालात ना सुधरे तो इस कटौती का समय बढाया जावे अथवा व्यवसायिक एवं औद्योगिक बिजली कटौती भी की जाए।

जयपुर। आल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने बताया कि गर्मी की अभी पूर्ण रूप से शुरुआत भी नहीं हुई है और राज्य में बिजली संकट मंडराने लगा है। गत वर्ष भी कोयले की कमी एवं ग्रीड्स में तकनीकी खराबी के चलते बिजली संकट ने विकराल रूप ले लिया था तथा घरेलू व व्यवसायिक बिजली कटौती के साथ-साथ उद्योगों पर कटौती की गई, जिससे विभिन्न उत्पादों के उत्पादन में भारी कमी का सामना करना पडा। राज्य में अभी से ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में एक से दो घंटों की कटौती के साथ-साथ अघोषित कटौती भी प्रारम्भ हो गई है तथा संभव है कि यदि हालात ना सुधरे तो इस कटौती का समय बढाया जावे अथवा व्यवसायिक एवं औद्योगिक बिजली कटौती भी की जाए।

आरतिया के मुख्य सलाहकार  कमल कन्दोई ने बताया कि देश में सौलर पैनलों की कमी के कारण हर घर सौलर के लक्ष्य को हांसिल करना बहुत बडी चुनौती है, और इस बिजली संकट को तब तक समाप्त नहीं किया जा सकता है, जब तक कि हर घर अपनी आवष्यकता की बिजली का उत्पादन सौलर के माध्यम से स्वयं ना करे। आरतिया के मुख्य संरक्षक आषीष सराफ ने मांग रखी कि छतों पर सोलर पैनलों के लिये रियायतों के दायरे को बढाया जाना चाहिये तथा नकद सब्सिडी, ऋण व्यवस्था व अन्य उपायों द्वारा लोगों को सोलर लगाने हेतु प्रेरित किया जाना चाहिये।

आरतिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम बियानी ने राज्य सरकार के समक्ष मांग रखी की लोगों को बिजली की बचत एवं सौर ऊर्जा को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किये जाने के साथ साथ आवष्यक है कि देष में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढावा देने के लिये पैनल भारतीय निर्माताओं से क्रय किये जावे, राजस्थान में पैनल निर्माता निर्माण के कारखानों को विषेष छूट प्रदान की जावे, जिससे इनके उत्पादन को बल मिलेगा एवं नये निये निवेषक आगे आकर सौलर पैनलों के निर्माण के क्षेत्र में कदम बढायेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध