नए बजट की तैयारियों का हुआ आगाज, सचिवालय में राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना 

आज से शुरू होगी आगामी बजट की तैयारी 

नए बजट की तैयारियों का हुआ आगाज, सचिवालय में राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना 
राजस्थान में आगामी वित्त वर्ष के बजट की तैयारियों का आगाज हो गया है। बुधवार को सचिवालय स्थित राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ बजट तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई।

जयपुर। राजस्थान में आगामी वित्त वर्ष के बजट की तैयारियों का आगाज हो गया है। बुधवार को सचिवालय स्थित राजराजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ बजट तैयार करने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस दौरान वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पंडित राधेश्याम शर्मा ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाई। पूजा कार्यक्रम में वित्त प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया, संयुक्त शासन सचिव शिवांगी स्वर्णकार, लॉ प्रमुख शासन सचिव बलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नए बजट की प्रक्रिया शुरू होने से पहले मंदिर में पूजा-अर्चना कर आगामी बजट के सफलतापूर्वक तैयार होने की कामना की। राज्य सरकार के लिए आगामी बजट कई लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

बजट के माध्यम से सरकार की प्राथमिकताओं, विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए वित्तीय प्रावधान तय किए जाएंगे। अब वित्त विभाग विभिन्न विभागों से बजट प्रस्ताव जुटाने, योजनाओं की समीक्षा करने और उपलब्ध वित्तीय संसाधनों के अनुरूप प्राथमिकताएं निर्धारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। सचिवालय में पूजा-अर्चना के साथ बजट तैयारियों की शुरुआत को लेकर अधिकारियों में भी सक्रियता दिखाई देने लगी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी अतिक्रमणों पर 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 350 निर्माणों पर कार्रवाई की तैयारी
जाम से राहत के लिए जेडीए 22 गोदाम से बी टू बाईपास तक 7.5 किमी लंबी सड़क का रास्ता साफ...
बंगाल की खाड़ी में फिर उठ सकता है चक्रवाती तूफान, 1987 के बाद बन रहे ऐसे हालात; ओडिशा में अलर्ट
कोटा सड़क हादसे पर राज्यपाल, सीएम और गहलोत ने जताया दुख, घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन: आबू में पारा तीन डिग्री दर्ज, जयपुर में एक सप्ताह में पारा पांच डिग्री तक गिरा
दिल्ली में अगले 6 दिन सांस लेना होगा मुश्किल: बेहद खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा, बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह
नाबालिग से गैंग रेप मामले में दो को उम्रकैद, 50 हजार और 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया
अरुणाचल प्रदेश: अमित शाह ने की सुरक्षा और विकास की समीक्षा, पुलिस व्यवस्था से लेकर आपदा प्रबंधन तक पर दिए निर्देश