जेके लोन अस्पताल में औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर प्राचार्य ने जताई नाराजगी

संबंधित चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

जेके लोन अस्पताल में औचक निरीक्षण, कई चिकित्सक अनुपस्थित मिलने पर प्राचार्य ने जताई नाराजगी
जेके लोन अस्पताल में SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के औचक निरीक्षण में ओपीडी व्यवस्थाओं में खामियां सामने आईं। कई डॉक्टर निर्धारित समय पर अनुपस्थित, कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश। मरीजों ने भी देरी की शिकायत की।

जयपुर। जेके लोन अस्पताल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्थाओं की जांच में कई खामियां सामने आईं। सबसे गंभीर बात यह रही कि कई चिकित्सक निर्धारित समय के बाद भी अपनी सीटों से नदारद मिले। जानकारी के अनुसार, डॉ. रमेश चंद टैंगर, डॉ. प्रदीप गुप्ता, डॉ. रामबाबू शर्मा, डॉ. राघव और डॉ. राजीव सिंह सुबह 9 बजे तक, यानी निर्धारित समय से करीब एक घंटे बाद भी ओपीडी में उपस्थित नहीं थे। इस पर प्राचार्य डॉ. माहेश्वरी ने गहरी नाराजगी जताई और संबंधित चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मरीजों से भी व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। कई मरीजों ने देरी और डॉक्टरों की अनुपलब्धता की शिकायत की। इससे पहले प्राचार्य ने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का भी निरीक्षण किया था, जहां भी कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए थे। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयपालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
उत्तराखंड के चमोली में देवाल-लोहाजंग मार्ग पर शनिवार तड़के एक ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे...
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम