अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में होंगे कार्यक्रम, मंजू राजपाल ने कहा - सहकारी संस्थाओं की अच्छी छवि का होना चाहिए निर्माण

संबंधित महत्वपूर्ण अवसरों का ध्यान रखा जाए

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में होंगे कार्यक्रम, मंजू राजपाल ने कहा - सहकारी संस्थाओं की अच्छी छवि का होना चाहिए निर्माण

विभाग द्वारा की जा रही कवायद का लाभ किसानों, सहकारी संस्थाओं के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं तक बेहतर रूप में पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

जयपुर। सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में वर्ष पर्यंत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से जनमानस में सहकारिता विभाग और सहकारी संस्थाओं की अच्छी छवि का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा की जा रही कवायद का लाभ किसानों, सहकारी संस्थाओं के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं तक बेहतर रूप में पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। 

राजपाल नेहरू सहकार भवन में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष, ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के सम्बन्ध में आमुखीकरण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के सम्बन्ध में माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अपेक्स कमेटी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कमेटी और जिला कलक्टर्स की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित करवाकर राज्य स्तर से जारी एसओपी के अनुसार जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का कैलेण्डर तैयार कर आयोजनों की अविलम्ब शुरूआत की जाए। 

प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाली गतिविधियों में उस जिले से सम्बन्धित महत्वपूर्ण अवसरों का ध्यान रखा जाए। प्रत्येक माह एक बड़ी गतिविधि के साथ ही अन्य सारगर्भित गतिविधियों का आयोजन पाक्षिक तौर पर किया जाए। उन्होंने इन गतिविधियों की प्रगति एवं आयोजन पर साप्ताहिक रिपोर्ट राज्य स्तर पर स्थापित किये जाने वाले कंट्रोल रूम में अपडेट करने के निर्देश दिए।

 

Read More असर खबर का : गंगधार किले व रानी महल जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख स्वीकृत, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश