राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा को नई दिशा : वीएलटीडी कमांड सेंटर का शुभारंभ, बसों की लोकेशन रीयल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी

उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया

राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन सुरक्षा को नई दिशा : वीएलटीडी कमांड सेंटर का शुभारंभ, बसों की लोकेशन रीयल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी
राजस्थान में बसों में यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

जयपुर। राजस्थान में बसों में यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) कमांड सेंटर का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने किया। इस सेंटर के माध्यम से राज्यभर की सार्वजनिक यात्री बसों की लोकेशन रीयल टाइम में ट्रैक की जा सकेगी। परिवहन सचिव शुचि त्यागी सहित विभागीय अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। अब राज्य की सभी यात्री बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और पैनिक बटन लगाना अनिवार्य होगा।

पैनिक बटन दबाते ही कमांड सेंटर को सूचना मिलेगी और संबंधित बस तक तत्काल पुलिस सहायता पहुंचेगी। इससे आपात स्थितियों, विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता मिलेगी। इस योजना की शुरुआत परिवहन विभाग ने 892 बसों से की है। गौरतला बाकी केंद्र सरकार ने निर्भया हत्याकांड के बाद इस पूरे देश में लागू किया था। इसके बाद कई राज्यों में इसे शुरू कर दिया गया।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस