रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिल रही 3 प्रतिशत छूट

छूट की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 की

रेलवन ऐप यात्रियों के बीच तेजी से हो रहा लोकप्रिय, अनारक्षित टिकट बुकिंग पर मिल रही 3 प्रतिशत छूट
भारतीय रेलवे का मोबाइल ऐप रेलवन यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले साल जुलाई में शुरू किए गए इस ऐप को यात्रियों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया गया है। स्मार्टफोन रखने वाला कोई भी यात्री आसानी से इसका उपयोग कर सकता है।

जयपुर। भारतीय रेलवे का मोबाइल ऐप रेलवन यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले साल जुलाई में शुरू किए गए इस ऐप को यात्रियों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया गया है। स्मार्टफोन रखने वाला कोई भी यात्री आसानी से इसका उपयोग कर सकता है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से 3 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इस छूट की अवधि बढ़ाकर 31 मार्च 2027 कर दी गई है।

यह सुविधा आर-वॉलेट के अलावा अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू होगी। वहीं, आर-वॉलेट से टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक देने की मौजूदा व्यवस्था 24 अगस्त 2028 तक जारी रहेगी। रेलवे सोशल मीडिया, जागरूकता अभियानों और कर्मचारियों के माध्यम से यात्रियों को ऐप के उपयोग के लिए प्रेरित कर रहा है। इसका उद्देश्य सुविधाजनक, तेज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी आईजीआरएस पर गलत रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, इलाज में नहीं होगी धन की कमी बाधक: योगी
गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। आईजीआरएस पोर्टल...
जर्मनी में Gen Z का आंदोलन हिंसक, पेट्रोल बम और लूटपाट के बीच गृह मंत्री ने प्रवासियों पर फोड़ा ठीकरा
वाराणसी-साबरमती प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का नियमित संचालन शुरू, यात्रियों को मिलेगी रोजाना सफर की सुविधा
दीपावली की तैयारियां शुरू, घरों में सफाई और रंग-रोगन का दौर
तीसरे चरण के मतदान के लिए 442 केंद्रों पर रवाना हुए मतदान दल, चाकसू से सांगानेर तक चुनावी तैयारियां पूरी
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- बड़के भइया का झंडा उठाना बंद करिए, डरकर कब तक करेंगे राजनीति
जल जीवन मिशन 2.0 के लिए राजस्थान को मिलेंगे 3 हजार करोड़, केंद्र से अनुदान समय पर जारी करने पर चर्चा