बारिश-ओलों ने बढ़ाई सर्दी

अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, धौलपुर सहित कई जिलों में बादल छाए और बारिश हुई

बारिश-ओलों ने बढ़ाई सर्दी

कोहरा भी छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री के साथ सिरोही में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी का असर अभी और बढ़ेगा।

जयपुर। प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जयपुर सहित कई जिलों में बारिश होने और कई जिलों में ओले गिरने से सर्दी का असर बढ़ गया है। बीते 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़ें जारी होने के बाद बाड़मेर में सबसे ज्यादा 2 इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां ओले भी गिरे, जिससे सर्दी का असर बढ़ गया। वहीं सोमवार सुबह भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। वहीं अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, सिरोही, धौलपुर सहित कई जिलों में बादल छाए और बारिश हुई। इससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में सर्दी का असर बढ़ गया है। वहीं कोहरा भी छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री के साथ सिरोही में दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्दी का असर अभी और बढ़ेगा।
जयपुर में नहीं दिखा सूरज, ठंड बढ़ी
राजधानी जयपुर में भी सोमवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। यहां सुबह बारिश हुई और पूरा दिन बादल छाए रहे। दिन में सूरज की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन अधिकांश समय सूरज गायब ही रहा। बादल छाने और हवाएं चलने से सर्दी का असर बढ़ गया और लोग गर्म कपड़ों में दुबके नजर आए। जयपुर में सोमवार को दिन का तापमान 23 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री दर्ज किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन