बारिश झम-झम, शहर थम-थम : सड़कों पर भरा पानी, वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे

पानी भरने के कारण गढ्ढे पानी में छिप गए

बारिश झम-झम, शहर थम-थम : सड़कों पर भरा पानी, वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे

शहर में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश का दौर जारी रहा।

जयपुर। शहर में बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। इस दौरान कई बार तेज बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई। पानी भरने के कारण गढ्ढे पानी में छिप गए, जो वाहन चालकों के लिए खासी परेशानी खड़ी करते रहे। जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। कई जगह गड्ढों में पानी भरने से वाहन गिर चालक गिर गए। रोड पर पानी भरने के कारण वाहन चालक गलियों में होकर गुजरने लगे, तो वहां भी जाम की स्थिति बन गई। दुपहिया वाहन चालकों के सड़कों पर भरे पानी में गुजरने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के परकोटे, सी-स्कीम पोलो विक्ट्री, खासा कोठी, एमआई रोड पर ज्यादा पानी भरने के कारण लगातार वाहन फंसते नजर आए।

इनके अलावा कलक्ट्री रोड, कालवाड़ रोड, अजमेर हाईवे, जेएलएन मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर, डीसीएम, घाट की गुणी, सुभाष चौक, ब्रह्मपुरी, चांदपोल बाजार, गणगौरी बाजार, नारायण सिंह सर्किल, 200 फीट बाईपास, रिद्धि-सिद्धी, सीकर रोड 14 नम्बर, खेतान हॉस्पिटल के पास, चौमूं पुलिया पर जाम के हालात बने रहे। वाहन चालक फुटपाथ पर चलते रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेण्डर की कोई कमी नहीं : जमाखोरी और कालाबाजारी पर हो सख्त कार्रवाई, भजनलाल ने कहा- शिकायतों का त्वरित हो समाधान
शहर में गैस सिलेंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा, जबकि...
जैसलमेर के मेडिकल छात्र ने राजकोट में किया सुसाइड : ट्रेन के आगे कूदा, डेढ़ माह पहले भी प्रयास
त्योहारों से पहले जयपुर में गैस संकट : एजेंसियों पर लंबी कतारें, ब्लैक में बिक रहे हैं सिलेंडर
बीकानेर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाले की मौत : इलाज के दौरान दम तोड़ा, महिला कर रही थी प्रताड़ित
पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश