राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की, कहा- प्रदेश के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को फंडिंग और मेंटरिंग का मिलेगा वैश्विक मंच

प्रदेश में पहली बार राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का होगा आयोजन 

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की, कहा- प्रदेश के स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों को फंडिंग और मेंटरिंग का मिलेगा वैश्विक मंच

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरिंग का वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के लिए 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इससे प्रदेश आईटी और स्टार्टअप विकास के प्रमुख केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के स्टार्टअप्स को फंडिंग और मेंटरिंग का वैश्विक मंच उपलब्ध कराने के लिए 4 से 6 जनवरी तक जयपुर में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 का आयोजन होने जा रहा है। इससे प्रदेश आईटी और स्टार्टअप विकास के प्रमुख केन्द्र के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समिट में 10 हजार से अधिक संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें देश व राज्य के स्टार्टअप्स, निवेशक, युवा उद्यमी, आईटी प्रोफेशनल्स, शिक्षण संस्थान एवं स्टूडेंट्स सहित कई राज्यों के सूचना प्रौद्योगिकी तथा उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री जारी करेंगे राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी  
राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के तहत राजस्थान रीजनल एआई इम्पेक्ट कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाएगा। इस कॉन्फें्रस में एआई विषय पर आधारित सेक्टोरल सेशन का भी आयोजन होगा। सीएम शर्मा डिजिफेस्ट के दौरान 6 जनवरी को राजस्थान एआई-एमएल पॉलिसी भी जारी करेंगे। 

डिजिफेस्ट में वैश्विक कंपनियों की भागीदारी 
राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 में 1 हजार 200 से अधिक वैश्विक कम्पनियों के फाउण्डर, सीईओ व निवेशकों सहित 20 से अधिक यूनीकॉर्न-सूनीकॉर्न स्टार्टअप्स के फाउण्डर शामिल होंगे। इस समिट के माध्यम से राजस्थान के स्टार्टअप्स को 200 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। चिह्नित स्टार्टअप्स को एक वर्ष की मेंटरशिप मिलेगी। कई राज्यों सहित राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के पवेलियन के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी तथा स्टार्टअप्स के 114 स्टॉल्स के माध्यम से नवाचारों को पहचान दिलाने का अवसर भी मिलेगा।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
बजरी माफिया गैंगवार में हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले तीन लोग गिरफ्तार। कोतवाली थाना क्षेत्र में सेमलपुरा...
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल
प्रदेश में गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना : अधिकांश शहरों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, तापमान और बढ़ने से तेज होगी गर्मी
यातायात पुलिस नहीं खेलेगी होली, क्यों लिया ये निर्णय