राजस्थान को 44 साल बाद भी समझौते के मुताबिक नहीं मिल रहा रावी-व्यास नदियों से हक का पानी, नोडल अधिकारी नियुक्त करने की तैयारी 

राज्य के हिस्से का शेष 0.60 एम.ए.एफ. पानी प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा 

राजस्थान को 44 साल बाद भी समझौते के मुताबिक नहीं मिल रहा रावी-व्यास नदियों से हक का पानी, नोडल अधिकारी नियुक्त करने की तैयारी 

राजस्थान को समझौते के 44 साल बाद भी रावी-व्यास नदियों से हक का पूरा पानी नहीं मिल रहा है।

जयपुर। राजस्थान को समझौते के 44 साल बाद भी रावी-व्यास नदियों से हक का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। राज्य के हिस्से का शेष 0.60 एम.ए.एफ. पानी प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय में इस संबंध में दायर मुकदमे की प्रभावी पैरवी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रमजीत बनर्जी, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इण्डिया को नियुक्त किया है।  

रावी-व्यास नदियों के अधिशेष पानी के बंटवारे के बारे में पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान के मध्य 31 दिसम्बर 1981 को समझौता हुआ था। समझौते के तहत राजस्थान को 8.60 एम.ए.एफ. पानी निर्धारित किया गया। वर्तमान में इसमें से 8.00 एम.ए.एफ. पानी राज्य को मिल रहा है । राज्य के हिस्से का पूरा जल लेने के संबंध में राज्य का पक्ष रखने के लिए भाखडा ब्यास प्रबंधन मण्डल में एक प्रतिनिधि नियुक्त करने के प्रयास किए जा रहे है।

एसीएस स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने की तैयारी है। राजस्थान की ओर से 0.60 एम.ए.एफ. रावी-व्यास पानी बहाली के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक मूल सूट नं. 6/2020 दायरकिया, जो कि 26 जुलाई 2024 को सर्वोच्च न्यायालय में सूचीबद्ध हुआ। मुख्य सचिव, राजस्थान की ओर से उत्तर क्षेत्रीय परिषद की स्टेण्डिंग कमेटी की 25 अक्टूबर 2024 को आहूत 21वीं बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन, राजस्थान की ओर से 27 फऱवरी 2025 को इस बाबत सचिव जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र भी लिखा गया है।

 

Read More ऑपरेशन गांजाजुली : एएनटीएफ ने 7 तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 करोड़ रुपए की अवैध फसल की नष्ट

Read More सोना और चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है भाव

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 21 पैसे मजबूत, 93.17 पर पहुंचा
अम्बेडकर जयंती के अवकाश के बाद भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की मजबूती के साथ 93.17...
सम्राट चौधरी बने बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री : मदरसे से रहा है ताल्लुक, पढ़ें लालू के साथ शुरूआत से लेकर सीएम बनने तक का सफर
कराड़ी हत्याकांड का खुलासा : जेवरात के लिए बृद्धा की हत्या कर काट दिए थे दोनों पैर, दोनों भाई बेंगलुरु से गिरफ्तार
लेबनान पर इजरायली हमलों की कई देशों ने की निंदा : तनाव कम करने की अपील, सभी पक्षों का एक स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में काम करने का आग्रह
चारों पोल पर हुई लक्स लेवल की टेस्टिंग : डेडलाइन 15 अप्रैल, एक दिन पहले ही रोशनी से जगमगा उठा एसएमएस स्टेडियम
पंजाब में पलटी सिख श्रद्धालुओं को ले जा रही बस : हादसे में कई यात्रियों की मौत, 15 लोग घायल
असर खबर का - कोटा में जल्द दौड़ेंगी फायर फाइटिंग बाइक्स