Rajasthan New Cabinet: मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को ज्यादा मिलेगा मौका

सांसद से विधायक बने लोगों को भी मिलेगी तवज्जो

Rajasthan New Cabinet: मंत्रिमंडल में भी नए चेहरों को ज्यादा मिलेगा मौका
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना कर चौंकाया है, उसी प्रकार मंत्रिमंडल में भी कई चौकाने वाले नाम शामिल होंगे।

जयपुर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस प्रकार पहली बार विधायक बने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बना कर चौंकाया है, उसी प्रकार मंत्रिमंडल में भी कई चौकाने वाले नाम शामिल होंगे। यानी भजनलाल की टीम में नए चेहरों को ज्यादा मौका दिया जाएगा। सांसद से विधायक बने लोगों को भी तवज्जो दी जाएगी। ऐसा राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है। तीनों प्रदेशों में जिस तरह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नए चेहरों को मौका दिया गया है, उससे शीर्ष नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि कोई भी बड़ा लीडर अपने आपको तोप नहीं समझे और मुगालते में नहीं रहे। राजस्थान मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री समेत दो उप मुख्यमंत्रियों के नामों का ऐलान हो चुका है। अब केवल 27 मंत्रियों के नाम की घोषणा बाकी है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के साथ पूरे मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई जा सकती है। इसके पीछे 16 दिसम्बर से मलमास का शुरू होना है। मंत्रिमंडल में 20 काबीना और 10 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं। अगर 15 दिसम्बर को शपथ नहीं दिलवाई गई तो उनको एक महीने इंतजार करना पड़ेगा। 

इनको भी मिल सकता है मौका
डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबा बालकनाथ, कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जोगेश्वर गर्ग, अनिता भदेल, शंकर सिंह रावत, उदयलाल भड़ाना, गोपीचंद मीणा, हेमंत मीणा, गौतम कुमार, अमृतलाल मीणा, शंकरलाल डेचा, जेठानंद व्यास, देवेंद्र जोशी, गजेंद्र सिंह, सुरेश रावत, अविनाश गहलोत, सुमित गोदारा, श्रीचंद कृपलानी, संजीव बेनीवाल, विश्वराज मेवाड़, झाबरसिंह खर्रा, बाल मुकुंदाचार्य, देवीसिंह शेखावत, नौक्षम चौधरी, जवाहर सिंह बेडम, दर्शन सिंह, जगत सिंह, शत्रुघ्न गौतम, दीप्ती किरण माहेश्वरी, जोगाराम पटेल, महंत प्रतापपुरी, समाराम गरासिया, जसवंत यादव, ओटाराम देवासी, हमीर सिंह भायल, ताराचंद जैन, संदीप शर्मा, कल्पना देवी, अजय सिंह किलक, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और मदन दिलावर आदि। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया