बाल यौन शोषण सामग्री के ऑनलाइन प्रसार पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा, 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक

25 हजार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त

बाल यौन शोषण सामग्री के ऑनलाइन प्रसार पर राजस्थान पुलिस का शिकंजा, 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक
राजस्थान पुलिस ने बाल यौन शोषण सामग्री के ऑनलाइन प्रसार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार सूचनाओं का तकनीकी विश्लेषण। पुलिस ने 7,800 URL/प्रोफाइल, 100 से अधिक डिवाइस और करीब 15 हजार मोबाइल नंबर ब्लॉक कराए।

जयपुर। बाल यौन शोषण सामग्री (CSEAM) के ऑनलाइन प्रसार के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजी साइबर क्राइम वी.के. सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस को करीब 25 हजार महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुईं। तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल ट्रेल के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबर, अकाउंट और ऑनलाइन प्रोफाइल की पहचान कर कार्रवाई की गई। एडीजी ने बताया कि CSEAM के प्रसार में इस्तेमाल किए जा रहे करीब 7,800 URL/प्रोफाइल और 100 से अधिक डिवाइस ब्लॉक करवाए गए हैं। इसके अलावा ऐसी गतिविधियों से जुड़े करीब 15 हजार मोबाइल नंबरों को भी ब्लॉक कराया गया है।

पुलिस ने Instagram, Facebook, Snapchat और WhatsApp समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तकनीकी निगरानी के जरिए संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की। उन्होंने बताया कि NCMEC (National Center for Missing & Exploited Children) से प्राप्त टिपलाइन रिपोर्ट्स और डिजिटल साक्ष्यों के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध अकाउंट और मोबाइल नंबर चिन्हित किए जा रहे हैं। बार-बार ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत चूरू, नागौर, अलवर, खैरथल-तिजारा, सीकर, हनुमानगढ़ और चित्तौड़गढ़ के संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। एडीजी ने अपील की कि बाल यौन शोषण सामग्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य SIR पर सीएम भजनलाल शर्मा का स्पष्टीकरण, कहा- 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि SIR में 13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक। ड्राफ्ट मतदाता सूची में मृत,...
खड़गे की तीन बड़ी मांगें- सीईसी ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर रद्द हो और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं
Weather Update : मानसून विदा होते ही राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई जिलों में पारा 40 के पार
राजस्थान में दूरसंचार ढांचे से जुड़े नियमों में बदलाव, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लगाने के लिए नए नियम लागू
महंगा हुआ हवाई सफर! इंडिगो ने बढ़ाया ईंधन शुल्क, घरेलू उड़ानों पर अब 1,300 रुपए तक देना होगा शुल्क
Nobel Prize 2026: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज के लिए कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नेगल को सम्मान
असर खबर का - डिवाइडर के पौधों की शुरू हुई कटाई