‘मिर्जापुर : द मूवी’ में शूरवीर गीत के इस्तेमाल पर राजेंद्र राठौड़ ने जताया विरोध, ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर रोक की मांग

गायक ने भी जताई आपत्ति

‘मिर्जापुर : द मूवी’ में शूरवीर गीत के इस्तेमाल पर राजेंद्र राठौड़ ने जताया विरोध, ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर रोक की मांग
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में महाराणा प्रताप को समर्पित ‘शूरवीर’ गीत के गैंगस्टर दृश्यों में इस्तेमाल पर आपत्ति जताई। सीबीएफसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर गीत हटाने की मांग।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने फिल्म ‘मिर्जापुर : द मूवी’ में महाराणा प्रताप को समर्पित ‘शूरवीर’गीत को गैंगस्टर और आपराधिक चरित्रों से जुड़े दृश्यों में इस्तेमाल किए जाने पर विरोध जताया है। राठौड़ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष को पत्र लिखकर फिल्म से गीत हटाने की मांग की है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थानी गायक रैपरिया बालम का शूरवीर गीत महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता को नमन करने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। ऐसे गीत को गैंगस्टर और आपराधिक चरित्रों से जुड़े दृश्यों के साथ प्रस्तुत करना आपत्तिजनक है और इससे सर्व समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।

वीरता को अपराध से जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण :

राठौड़ ने पत्र में कहा कि महाराणा प्रताप केवल मेवाड़ और राजस्थान ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव, वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उनके सम्मान में रचे गए गीत को अपराधियों और गैंगस्टरों के चरित्र-चित्रण से जोड़ने से गीत की मूल भावना विकृत होती है और ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अपमान होता है।उन्होंने कहा कि शूरवीर और गैंगस्टर के चरित्र एवं मूल्यों में स्पष्ट अंतर है। वीरता, त्याग, धर्म, स्वाभिमान और राष्ट्रभूमि के प्रति समर्पण को अपराध, हिंसा और गैंग संस्कृति से जोड़कर प्रस्तुत करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Read More किन्नर का वेषधर ज्वेलरी शॉप में चोरी, आरोपी गिरफ्तार

गायक ने भी जताई आपत्ति :

Read More निकाय चुनाव : नाम वापसी के बाद स्थिति साफ, 10,245 वार्डों में 28 हजार से ज्यादा प्रत्याशी 

राठौड़ ने पत्र में उल्लेख किया कि शूरवीर गीत के गायक रैपरिया बालम ने भी सार्वजनिक रूप से फिल्म में गीत के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उन्होंने यह गीत महाराणा प्रताप को समर्पित किया था और फिल्म में इसके उपयोग के लिए उनकी अनुमति नहीं ली गई।

Read More सवाई माधोपुर में पांच इंच से ज्यादा बारिश : झालवाड़ में बांधों के गेट खोले, जयपुर में देर रात तक होती रही बारिश

राठौड़ ने सीबीएफसी अध्यक्ष से मांग की कि फिल्म से ‘शूरवीर’ गीत के बोल हटाए जाएं और भविष्य में ऐतिहासिक महापुरुषों से जुड़े गीतों, प्रतीकों और संदर्भों का ऐसे तरीके से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाए, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर महापुरुषों, ऐतिहासिक नायकों और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत के साथ छेड़छाड़ या उनका अपमान स्वीकार्य नहीं है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा हूती हमलों पर यूरोपीय संघ सख्त: सऊदी अरब के साथ एकजुटता जताई, लाल सागर में हमले रोकने को कहा
यूरोपीय संघ ने सऊदी अरब के नागरिकों और आर्थिक बुनियादी ढांचों पर यमन के हूती विद्रोहियों (अंसार अल्लाह) द्वारा किए...
Weather Update : 11 सितम्बर से फिर मानसून सक्रिय होने के आसार, कोटा में भारी बारिश का अलर्ट
कांग्रेस का केंद्र पर तीखा प्रहार: जातिगत जनगणना के मौजूदा प्रारूप में गंभीर खामी, प्रमाणित सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग
नगर निकाय चुनाव: वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने परिवार सहित किया मतदान, कहा- नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बनना तय
वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  
नगर निकाय चुनाव: जोधपुर की छह नगरपालिकाओं में मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कतार में खड़े होकर डाला वोट
तेलंगाना विधानसभा में हंगामा, बीआरएस के 22 सदस्य सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित