निकाय चुनाव : नाम वापसी के बाद स्थिति साफ, 10,245 वार्डों में 28 हजार से ज्यादा प्रत्याशी 

7,800 ने छोड़ा मैदान, 62 निर्विरोध

निकाय चुनाव : नाम वापसी के बाद स्थिति साफ, 10,245 वार्डों में 28 हजार से ज्यादा प्रत्याशी 
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के चुनाव में नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ। कुल 69,837 नामांकन में 16,019 खारिज और 7,800 वापस। जयपुर में करीब 723 प्रत्याशी मैदान में। कोटपूतली में 428 उम्मीदवारों के साथ मुकाबला रोचक।

जयपुर। राजस्थान के नगरीय निकाय चुनावों में नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकडेÞ अनुसार 309 नगरीय निकायों के 10,245 वार्डों के लिए कुल 69,837 नामांकन दाखिल हुए थे। ये नामांकन 58,760 उम्मीदवारों ने भरे। जांच के दौरान 16,019 नामांकन खारिज हुए और 49,092 नामांकन वैध दर्ज किए गए। अलग अलग चरणों के बाद आयोग की तालिका में 42,509 वैध नामांकित उम्मीदवार, 7,800 नाम वापसी, 62 निर्विरोध और अंतत: करीब 28,153 से ज्यादा प्रत्याशी दर्ज हैं। हांलाकि, यह आंकडा फाइनल नहीं है। आयोग के पूरी लिस्ट अपडेट करने के बाद यह आंकडा बदल सकता है।

नाम वापसी के आंकड़े बताते हैं कि टिकट मिलने, बागियों को मनाने और स्थानीय राजनीतिक समझौतों की आखिरी कोशिशों ने मैदान पर बड़ा असर डाला है। अकेले जयपुर नगर निगम में करीब 281 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। यहां 150 वार्डों के लिए 1,378 नामांकन आए थे और आयोग की शीट में अब करीब 723 प्रत्याशी मैदान में दर्ज हैं। यानी राज्य की राजधानी इस चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा अखाड़ा बनी हुई है।

दिलचस्प तस्वीर कोटपूतली की है। केवल 60 वार्डों वाली कोटपूतली नगर परिषद में 428 उम्मीदवार दर्ज हैं। यहां 834 नामांकन आए, 606 उम्मीदवार थे और 138 ने नाम वापस लिया। प्रत्याशियों की कुल संख्या में यह जयपुर के बाद सबसे ऊपर दिखाई देती है। बड़े शहरों में मुकाबले की भीड़ देखें तो भरतपुर नगर निगम में 401, जोधपुर नगर निगम में 385, बीकानेर में 374 और कोटा नगर निगम में 373 प्रत्याशी दर्ज हैं। जोधपुर में नाम वापसी भी जबरदस्त रही, 100 वार्डों वाले निगम में 188 उम्मीदवारों ने मैदान छोड़ा।  दूसरी ओर निर्विरोध निर्वाचन अभी अपवाद ही है। राज्यभर में कुल 62 निर्विरोध उम्मीदवार दर्ज हैं। बेगूं नगरपालिका में सर्वाधिक पांच, बिलाड़ा और बृजनगर में चार-चार तथा रामगढ़ शेखावाटी में तीन उम्मीदवार निर्विरोध दर्ज किए गए हैं। बेगूं के 35 वार्डों में पांच निर्विरोध प्रत्याशी होना राज्य की सामान्य प्रतिस्पर्धी तस्वीर से अलग नतीजा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के बाद IndiGo विमान का ब्रेक फेल, पार्किंग बे में पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के बाद IndiGo विमान का ब्रेक फेल, पार्किंग बे में पोल से टकराया; सभी यात्री सुरक्षित
मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की उड़ान 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान ब्रेक सिस्टम में खराबी के...
बाड़मेर में डेढ़ लाख रुपए के नकली नोट पकड़े, पेट्रोल पंप पर 2220 रुपए का डीजल भरवाकर 500 के नकली नोट थमाए
महिला एशिया कप : स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड शतकीय पारी से भारत नॉकऑउट में, हांगकांग को 137 रन से हराया
चालान से आगे बढ़ी कार्रवाई! अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ग्रेडिंग से सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस, जानें क्या है नियम?
कृष्ण राजस्थान में कैसे दिखते हैं... नाथद्वारा से किशनगढ़ तक रंगों में रची पांच अलग-अलग छवियां
PSLV की विफलता के बाद ISRO को बड़ी सफलता! GSLV-F 17 ने इओएस-05 सैटेलाइट को सफलतापूर्वक कक्षा में किया स्थापित
एसएमएस अस्पताल में की गई जटिल सर्जरी, 32 साल की महिला के पेट से निकाली 55 सेमी लंबी तिल्ली