राठौड़ तो रणछोड़दास निकले, भाजपा की विभाजनकारी नीति नहीं चलेगी: चौधरी

आरसी चौधरी बोले- गोविन्द डोटासरा ने कह दिया था कि राजेन्द्र राठौड़ चूरू छोड़कर जाएंगे

राठौड़ तो रणछोड़दास निकले, भाजपा की विभाजनकारी नीति नहीं चलेगी: चौधरी

चौधरी ने कहा कि इनके कार्यकर्ता आपस मे ही एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। आपसी विवाद में उलझे ये लोग राजस्थान की जनता के ऊपर अपना नेतृत्व थोपना चाहते हैं।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के कांग्रेस उम्मीदवारों की प्रथम सूची पर टिप्पणी करने पर पीसीसी प्रवक्ता आरसी चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। चौधरी ने कहा कि राठौड़ की टिप्पणी में कोई दम नहीं है। हमारी सूची में शामिल वो नाम हैं,जिनको चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचना है। राठौड़ के लिए तो पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने कह दिया था कि वो चूरू छोड़कर जाएंगे। राठौड़ तो रणछोड़दास निकले। भाजपा की पहली सूची में प्रदेशाध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं था। भाजपा नेताओं के पास 8 करोड़ जनता के बीच जाने के लिए मुद्दे ही नहीं हैं। जनता की अदालत में किस हक से वोट मांगेंगे। चाल, चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजपा ने 5 साल तक विपक्ष की भूमिका ही नहीं निभाई। इनके कार्यकर्ता आपस मे ही एक दूसरे के कपड़े फाड़ रहे हैं। आपसी विवाद में उलझे ये लोग राजस्थान की जनता के ऊपर अपना नेतृत्व थोपना चाहते हैं। राजस्थान भाजपा में एक भी नेता नजर नहीं आता जो राजस्थान में एकजुटता का नेतृत्व कर सके। इनकी परिवर्तन यात्राओं और जनाक्रोश यात्राओं में स्वयं का आक्रोश सामने आ गया। राजस्थान की 8 करोड़ जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मानस तय कर लिया है। हम जनता के बीच उनसे जुड़े मुद्दों पर जाएंगे और चर्चा करेंगे। भाजपा को भी उन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बाध्य कर देंगे।। हम जनता को यह भी बताएंगे कि हमारा अगले 5 साल के लिए क्या मिशन है और भाजपा ने 5 साल में जनता के लिए क्या किया। राजस्थान के अंदर भाजपा की विभाजन करने की राजनीति नहीं चलेगी। जनता इनको नकारकर देश मे एक मिसाल पेश करेगी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास एसओजी की कार्रवाई : 25 हजार का ईनामी डमी अभ्यर्थी गिरफ्तार, असली अभ्यर्थियों की परीक्षा देकर कराता था पास
जयपुर नगर निगम आयुक्त ने चारदिवारी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर अवैध बैनर-पोस्टर और सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। मौके...
कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता