कोडाई के गेंदबाजों का जलवा, ताश के पत्तों की तरह ढही आरडी एकेडमी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरडी अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही

कोडाई के गेंदबाजों का जलवा, ताश के पत्तों की तरह ढही आरडी एकेडमी
रामपति देवी अकादमी टीम के कप्तान अमन तुरपानी ने शुक्रवार को जयपुर मुहाना मंडी रोड स्थित कोडाई क्रिकेट मैदान में कोडाई क्रिकेट अकादमी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 

जयपुर। रामपति देवी अकादमी टीम के कप्तान अमन तुरपानी ने शुक्रवार को जयपुर मुहाना मंडी रोड स्थित कोडाई क्रिकेट मैदान में कोडाई क्रिकेट अकादमी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरडी अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप-3 बल्लेबाजों ने बेहद घटिया प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज गौतम मीना-8, गर्वित व्यास-11, अरविन्द शर्मा-12 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद आरडी अकादमी की टीम काफी मशक्कत के बाद भी टिक नहीं सकी और पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। 40-40 ओवरों के निर्धारित मैच में आरडी अकादमी के बल्लेबाजों ने 23.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 74 रन बनाए। इस मैच में कोडाई के गेंदबाजों का दबदबा दिखा। कोडाई के गेंदबाज मनन-राघव यादव ने अपने शुरूआती ओवर में आरडी के ओपनर बल्लेबाजों आउट कर पवेलियन की राह दिखलाई तो प्रिंस वर्मा-3 और पीयूष ने दो विकेट जल्द लेकर बल्लेबाजी टीम की कमर तोड़ दी। चर्चित-तनाक्ष तक को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोडाई ने महज 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। इस जीत में वशिष्ट 4 चौको की मदद से सर्वाधिक 34 और शिवांजल ने 16 रन बनाए। देवांश-0 सात्विक जैन-2 कुछ खास नहीं कर पाए। आरडी अकादमी के लाव्या गुप्ता और अमन तुरपानी ने 1-1 विकेट लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत