चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 निर्माण कार्यों पर एजेंसी चार्जेज में शिथिलता

सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से आरएसआरडीसी को आवंटित किए गए

चिकित्सा शिक्षा विभाग के 3 निर्माण कार्यों पर एजेंसी चार्जेज में शिथिलता
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) को आवंटित 3 निर्माण कार्यों के लिए एजेंसी चार्जेज में शिथिलता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) को आवंटित 3 निर्माण कार्यों के लिए एजेंसी चार्जेज में शिथिलता प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से आरएसआरडीसी को आवंटित किए गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार राज्य के जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, भरतपुर एवं बीकानेर संभागों में चरणबद्ध रूप से पब्लिक हैल्थ कॉलेज के 408.94 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य तथा जालोर और प्रतापगढ़ जिलों में नवीन मेडिकल कॉलेज के 500 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों पर 5.50 प्रतिशत एजेंसी चार्जेज लिये जाएंगे। 

इसी प्रकार चूरू में स्थापित मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध जिला अस्पताल का उन्नयन एवं क्रमोन्नयन किए जाने के  फलस्वरूप भवन आदि के 208.26 करोड़ रुपए के निर्माण कार्य पर 4.20 प्रतिशत एजेंसी चार्ज लिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़ शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में कॉकरोच जनता पार्टी के शिक्षा बचाओ, देश बचाओ, कार्यक्रम के दौरान उस समय...
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा