राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुभाष गर्ग के विशेषाधिकार हनन पर अब अगले सत्र में आएगी रिपोर्ट

विशेष अधिकार हनन के मामले में उम्मीद

राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुभाष गर्ग के विशेषाधिकार हनन पर अब अगले सत्र में आएगी रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इस मामले में कल विधानसभा में समिति को और वक्त देने के लिए प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं।

जयपुर। राजस्थान में भरतपुर से राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुभाष गर्ग के खिलाफ बीते बजट सत्र में आए विशेष अधिकार हनन मामले में विशेष अधिकार समिति ने अभी तक रिपोर्ट तैयार नहीं की है । समिति के अध्यक्ष केसाराम चौधरी ने इसके लिए विधानसभा से और समय मांगा बताएं। ऐसे में सुभाष गर्ग के खिलाफ विशेष अधिकार हनन के मामले में उम्मीद जताई जा रही है कि रिपोर्ट अगले विधानसभा सत्र यानी बजट सत्र के शुरुआती 7 दिन में रखी जाएगी।

बताया जा रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी इस मामले में कल विधानसभा में समिति को और वक्त देने के लिए प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। दरअसल बजट सत्र में सुभाष गर्ग ने भरतपुर के लोहागढ़ किले में निवास कर रहे लोगों को नोटिस देने और खाली करने के लिए धमकाने के आरोप लगाए थे। जिसे सरकार ने तथ्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया था और सरकार के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग इसे लेकर उनके खिलाफ विशेष अधिकार हनन का प्रस्ताव लेकर आए थे जिसे विधानसभा ने बहुमत से मंजूर कर दिया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
विधायक कालीचरण सराफ ने मालवीय नगर स्थित कैलगिरी आई हॉस्पिटल में नई ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण किया। विधायक कोष...
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक
बार काउंसिल चुनाव में 8974 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, 23 पदों के लिए 234 उम्मीदवार मैदान में
डिप्टी कमांडेंट गृह रक्षा परीक्षा 2025 : काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे 180 अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर, 24 अप्रैल को होना होगा उपस्थित
कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और भविष्य के साथ विश्वासघात किया : प्रवीन खंडेलवाल
जयपुर की ऊषा दशोरा का कमाल : ‘मैंने कभी चिड़िया नहीं देखी’ का दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन
ट्रंप ने की 8 ईरानी महिलाओं की रिहाई की अपील : विरोध-प्रदर्शनों में हिस्सा लेने के लिए मिली थी फांसी की सजा, बोले- उन्हें नहीं पहुंचाएं कोई नुकसान