राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर

नए सिरे से विस्तृत आकलन किया जाना जरूरी 

राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
राजस्थान विद्युत रेगुलेटरी आयोग (RERC) ने 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना को फिलहाल मंजूरी नहीं दी। आयोग ने कहा कि राज्य की वास्तविक बिजली जरूरत का नया आकलन जरूरी।

जयपुर। राजस्थान विद्युत रेगुलेटरी आयोग (RERC) ने राज्य में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद की बड़ी योजना को फिलहाल मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट कहा कि भविष्य में राज्य को वास्तव में कितनी अतिरिक्त बिजली की जरूरत होगी, इसका नए सिरे से विस्तृत आकलन किया जाना जरूरी है। यह मामला राजस्थान ऊर्जा विकास एवं आईटी सर्विसेज लिमिटेड (RUVITL) की उस योजना से जुड़ा है, जिसमें डिस्कॉम कंपनियों के लिए 25 वर्षों तक 4×800 मेगावाट यानी कुल 3200 मेगावाट कोयला आधारित राउंड द क्लॉक (RTC) बिजली खरीदने की अनुमति मांगी गई थी। कंपनी का तर्क था कि आने वाले वर्षों में बिजली की भारी मांग बढ़ सकती है, इसलिए अभी से दीर्घकालिक व्यवस्था आवश्यक है।

हालांकि, RERC ने कहा कि प्रस्तावित थर्मल और न्यूक्लियर परियोजनाओं, तेजी से बढ़ रही ग्रीन एनर्जी और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) को ध्यान में रखे बिना इतनी बड़ी बिजली खरीद का फैसला उचित नहीं होगा। आयोग ने यह भी माना कि ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस, वर्चुअल नेट मीटरिंग और ग्रुप नेट मीटरिंग जैसी नई व्यवस्थाओं से उपभोक्ता खुद बिजली उत्पादन और स्टोरेज कर सकेंगे। इससे भविष्य में डिस्कॉम पर बिजली खरीद का दबाव कम हो सकता है। ऐसे में नई कोयला आधारित परियोजनाओं की जरूरत का पुनर्मूल्यांकन जरूरी बताया गया है।

 

Read More संस्कृत विश्वविद्यालय में मनाया योग दिवस, योग की महत्ता पर डाला प्रकाश

 

Tags: coal RERC

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए               जहां सपने बसते हैं, वहां सुरक्षा भी बसनी चाहिए              
दिल्ली और लखनऊ के अग्निकांड केवल हादसे नहीं, बल्कि चेतावनी हैं कि यदि छात्रावासों, हॉस्टलों और सार्वजनिक भवनों की सुरक्षा...
जांच में सुरक्षा संबंधी मिली गड़बड़ियां, एलन कोचिंग का वाराणसी और फिजिक्सवाला का कानपुर सेंटर सील 
कुंड में डुबकी लगाने जा रहे श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा : 20 श्रद्धालु घायल, चालक हिरासत में
आज का भविष्यफल    
एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल