डेढ़ हजार किमी सड़कें और 31 टोल प्लाजा के नए मालिक की तलाश, अब बिकने की तैयारी में रिडकोर

सरकार भी बेच सकती है अपना हिस्सा

डेढ़ हजार किमी सड़कें और 31 टोल प्लाजा के नए मालिक की तलाश, अब बिकने की तैयारी में रिडकोर
राजस्थान में 1,449 किलोमीटर लंबी सड़कों और 31 टोल प्लाजा के संचालन करने वाली कंपनी रिडकोर का मालिक बदल सकता है। कंपनी की 50 से लेकर 100 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने संभावित खरीदारों से रुचि पत्र मांगे हैं।

जयपुर। राजस्थान में 1,449 किलोमीटर लंबी सड़कों और 31 टोल प्लाजा के संचालन करने वाली कंपनी रिडकोर का मालिक बदल सकता है। कंपनी की 50 से लेकर 100 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने संभावित खरीदारों से रुचि पत्र मांगे हैं। फिलहाल आईएलएंडएफएस समूह अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रहा है। राजस्थान सरकार भी अपना हिस्सा बेचने का फैसला करती है तो पूरी कंपनी नए निवेशक के हाथों में जा सकती है। यह सौदा सिर्फ कंपनी के मालिकाना हक का मामला नहीं है। इन सड़कों से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए सड़क की हालत, मरम्मत और टोल व्यवस्था भी इससे जुड़ी है। हालांकि, हिस्सेदारी बिक्री के दस्तावेज में टोल दरें बढ़ाने या घटाने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है।

13 सड़क मार्गों का संचालन, 31 टोल प्लाजा :

रिडकोर की स्थापना 2004 में राजस्थान सरकार और इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) ने बराबर की हिस्सेदारी के साथ की थी। कंपनी प्रदेश में 13 सड़क मार्गों का संचालन करती है। इनमें फलोदी-रामजी की गोल, हनुमानगढ़-किशनगढ़, लालसोट-कोटा, अलवर-भिवाड़ी और झालावाड़-उज्जैन जैसे मार्ग शामिल हैं। इनकी कुल लंबाई करीब 1,449 किलोमीटर है। अब आईएलएंडएफएस समूह अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया में है। सरकार की हिस्सेदारी की बिक्री का फैसला अलग से होगा।

नया निवेशक आया तो क्या बदलेगा :

Read More पार्क में अकेली महिला को पारिवारिक समस्या बताकर ठगा, 2 सोने के कड़े लेकर फरार हुआ शातिर गिरफ्तार 

निजी निवेशक के आने से सड़क रख-रखाव और टोल संचालन में सुधार की संभावना बन सकती है। निवेश बढ़ा तो खराब सड़कों की मरम्मत, नियमित देखरेख और टोल प्लाजा की सुविधाओं में सुधार हो सकता है, लेकिन यह अपने आप नहीं होगा। असली फर्क इस बात से पड़ेगा कि नए मालिक की जिम्मेदारियां क्या तय होती हैं और सरकार उन पर कितनी निगरानी रखती है। आम वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ा सवाल टोल दरों और सड़क की गुणवत्ता का है।

Read More जलदाय विभाग की लापरवाही : पानी की टंकियों में गंदगी, बिना पहचान दौड़ रहे टैंकर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श RAS से IAS में पदोन्नत अधिकारियों से 21 अक्टूबर को मिलेंगे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अनुभवों और दायित्वों पर होगा विचार-विमर्श
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 21 अक्टूबर को आरएएस से आईएएस में पदोन्नत अधिकारियों के साथ बैठक। शासन सचिवालय के कॉन्फ्रेंस...
12000 फीट ऊपर उड़ रहा था विमान, अचानक खुला दरवाजा और फिर..., जानें पूरा मामला
जेलेंस्की युद्ध रोकने पर दें ध्यान, अमेरिका ने नहीं रोकी कोई खुफिया मदद: मार्को रुबियो
जयपुर एयरपोर्ट : लखनऊ और सूरत की फ्लाइट अब रोजाना, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
चांद पर भारतीयों को उतारने की तैयारी तेज! इसरो विकसित कर रहा 2400 किलो न्यूटन क्षमता वाला इंजन
पंचायत राज चुनाव : 21-22 अक्टूबर को बीजेपी मुख्यालय में बैठकों का दौर, तीसरे चरण के प्रत्याशी होंगे तय 
क्या भाजपा में अपराधियों को मिल रहा संरक्षण? सुप्रिया सुले का गृह विभाग पर हल्लाबोल, महाराष्ट्र में गोलीबारी की घटनाओं पर मांगा जवाब