नुकसान में चल रही है रोडवेज 

जबूरन संचालित किया जा रहा है

नुकसान में चल रही है रोडवेज 
इनमें से वर्तमान में केवल 11 हजार 974 ही कार्यरत है। वर्तमान में 10 हजार 437 पद रिक्त चल रहे है।

जयपुर। संचालन के बाद से ही लगातार नुकसान में चल रही राजस्थान रोडवेज के पास ना तो अधिकारी-कर्मचारी है और ना ही बसें है। ऐसे में जनता को कैसे सुविधा मिले। रोडवेज वर्तमान में करीब 6100 करोड़ रुपए के नुकसान में चल रही है। रोडवेज में 22 हजार 411 पद स्वीकृत है। इनमें से वर्तमान में केवल 11 हजार 974 ही कार्यरत है। वर्तमान में 10 हजार 437 पद रिक्त चल रहे है। रोडवेज प्रशासन ने 5200 पदों पर भर्ती करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी, जो अभी तक नहीं मिली। वहीं रोडवेज में करीब 5 हजार बसें होनी चाहिए। इनमें से वर्तमान में रोडवेज के पास 2915 ही बसें है। इनमें से 1522 बसें अवधिपार हो चुकी है। इन्हें मजबूरन संचालित किया जा रहा है। 

प्रशासनिक अधिकारी व सुरक्षा प्रहरी एक भी नही
रोडवेज में प्रशासनिक अधिकारियों के 42 पद स्वीकृत है। इनमें से एक भी नहीं है। वहीं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 112 स्वीकृत पदों में से केवल 7 ही कार्यरत है। इसी प्रकार कार्यकारी निदेशक के 3, महाप्रबंधक के 2, संयुक्त महाप्रबंधक के 5, अधिशाषी अभियंता के 2, संभाग प्रबंधक के 12, भंडार नियंत्रक के 2, सहायक यांत्रिक अभियंता के 19, अतिरिक्त निजी सचिव के 15, आगार प्रबंधक के 4, कनिष्ठ अभियंता के 167, सहायक आगार प्रबंधक के 126, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 191, कनिष्ठ लेखाकार के 230, एटीआई के 253, उप भंडार निरीक्षक के 121, आर्टिजन ग्रेड प्रथम के 666, एलडीसी के 369, आर्टिजन ग्रेड द्वितीय के 922, आर्टिजन ग्रेड तृतीय के 1816, सुरक्षा प्रहरी के 300, परिचालक के 2839, चालक के 1302 पर खाली है। 

हर माह 400 करोड़ का नुकसान
राजस्थान रोडवेज हर माह करीब 400 करोड़ रुपए के नुकसान में संचालित हो रही है। रोडवेज वर्तमान में करीब 6100 करोड़ रुपए के नुकसान में चल रही है। वहीं सरकार से हर साल अनुदान नहीं मिले, तो कर्मचारियों को वेतन भी नहीं मिल पाए। 

राजस्थान रोडवेज में अधिकारी-कर्मचारियों की काफी कमी है। पदों की भर्ती का प्रस्ताव वित्त विभाग भेजा गया है। वहीं से अभी अनुमति नहीं मिली है। बसों की खरीद के लिए दोबारा टेंडर किए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। 
- बृजेन्द्र सिंह ओला, परिवहन मंत्री

Read More झालाना में एक साथ दिखे चार बघेरे : फ्लोरा संग तीन शावकों ने कराया दीदार, सफारी जिप्सी के सामने से ट्रैक पार करते आए नजर

 

Read More भजनलाल ने सेवा ज्योति यात्रा को दिखाई हरी झंडी, कहा- प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन यात्रा सेवा और सुशासन को समर्पित

Tags: loss

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं पीएम मोदी बोले- कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व आईआईटी-आईआईएम से कम नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...
पोस्टरों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया संदेश
सीजेपी प्रदर्शन: नई दिल्ली, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर शनिवार को आने वाली 38 ट्रेनें रद्द, यहां देखें सूची
नवरात्रि में व्रत सामग्री की बढ़ी मांग : शुद्धता और पोषण पर जोर, साबु ट्रेड ने एगमार्क प्रमाणित साबूदाना सहित पेश किए सात्विक खाद्य उत्पाद
सड़क-पानी छोड़िए, पहले कुंवारों के घर बसाऊंगी! सरपंच प्रत्याशी का अनोखा वादा, बोलीं- बारात की ट्रेन तक लगवा दूंगी
14 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य बारात, मथुरा के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन
नितिन नवीन ने काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों और एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र