आईटीएटी रिश्वत कांड में जयपुर के नामी बिल्डर की भी भूमिका : नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचा तो बेटे से की गई पूछताछ, जांच के दायरे में हैं 16 फाइलें

नकद और दस्तावेजों की जांच जारी

आईटीएटी रिश्वत कांड में जयपुर के नामी बिल्डर की भी भूमिका : नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचा तो बेटे से की गई पूछताछ, जांच के दायरे में हैं 16 फाइलें

आईटीएटी रिश्वतकांड में जयपुर के नामी बिल्डर की भी भूमिका बताई गई। केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने बिल्डर को नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस पर ब्यूरो के अफसरों ने उसके बेटे से लम्बी पूछताछ की। इस रिश्वत कांड की जांच में सीबीआई लगातार नए पहलुओं को खंगाल रही है। जांच एजेंसी को जिन बिंदुओं पर संदेह है, उनमें शहर के एक बिल्डर की भूमिका भी शामिल बताई जा रही है।

जयपुर। आईटीएटी रिश्वतकांड में जयपुर के नामी बिल्डर की भी भूमिका बताई गई है। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिल्डर को नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इस पर ब्यूरो के अफसरों ने उसके बेटे से लम्बी पूछताछ की। इस रिश्वत कांड की जांच में सीबीआई लगातार नए पहलुओं को खंगाल रही है। जांच एजेंसी को जिन बिंदुओं पर संदेह है, उनमें शहर के एक बिल्डर की भूमिका भी शामिल बताई जा रही है। सीबीआई ने बिल्डर विजय गोयल को बयान दर्ज करने के लिए तलब किया था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए। उनकी गैरहाजिरी के बाद एजेंसी ने गुरुवार रात उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया। उससे करीब तीन घंटे तक विस्तृत पूछताछ की गई।अधिकारियों के अनुसार जवाब संतोषजनक न मिलने पर बेटे को घर भेज दिया गया, जबकि स्वयं विजय गोयल को सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक भी वे एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए।

सीबीआई इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने शुक्रवार को मामले के चार मुख्य आरोपियों डॉ. एस. सीतालक्ष्मी, एडवोकेट राजेंद्र सिंह सिसोदिया, मुजजमिल और आईटीएटी के अकाउंटेंट मेंबर कमलेश राठौर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की।  संदिग्ध लेन-देन, मिलीभगत और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों के संबंध में चारों आरोपी एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे, लेकिन कोई भी स्पष्ट व ठोस जवाब नहीं दे पाया।

नकद और दस्तावेजों की जांच जारी
इस रिश्वतकांड में अब तक एक करोड़ 40 लाख रुपए से अधिक नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए जा चुके हैं। सीबीआई इस मामले में लगभग 16 फाइलों की जांच कर रही है। बताया गया है कि आईटीएटी जयपुर में लंबे समय से चल रहे कथित रिश्वतखोरी सिंडिकेट पर 25-26 नवंबर  को बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने इसका भंडाफोड़ किया था। शुरुआत एडवोकेट सुरेंद्र सिंह सिसोदिया को साढे़ पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ने से हुई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित