साध्वी प्रज्ञा को बरी होने को भगवा और देश की जीत बताना गलत : डोटासरा

सरकार कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाए

साध्वी प्रज्ञा को बरी होने को भगवा और देश की जीत बताना गलत : डोटासरा

साध्वी प्रज्ञा के बरी होने के मामले सहित देश प्रदेश के कई मुद्दों पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा

जयपुर। साध्वी प्रज्ञा के बरी होने के मामले सहित देश प्रदेश के कई मुद्दों पर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा के पक्ष में कोर्ट के फैसले को भगवा और देश की जीत बताना गलत है। अगर साध्वी प्रज्ञा की जगह कोई अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़ा व्यक्ति होता तो क्या भाजपा के नेताओं के बयान  तब भी यही होते। कोर्ट के फैसले पर तो मैं नहीं जाऊंगा लेकिन मैं इतना ही कहूंगा की अदालत भी इन्हीं की है यही फैसला सुनाने वाले हैं। इस पर हम क्या टिप्पणी कर सकते हैं, हमें तो तकलीफ हो रही है कि भाजपा सरकार उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को 3 साल के बाद भी सजा नहीं दिला पाई। हमारी पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को 4 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन उसके बाद यह केस एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया कि उन्हें राजस्थान पुलिस पर भरोसा नहीं है लेकिन अब तक तीन साल गुजर जाने के बाद भी भाजपा सरकार आरोपियों को सजा नहीं दिला पाई। इन्होंने केवल कांग्रेस सरकार को बदनाम करने और धार्मिक ध्रुवीकरण के आधार पर लोगों के वोट ले लिए लेकिन कन्हैया के परिवार आज भी इंसाफ के लिए इंतजार कर रहा है। सरकार कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाए। अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी को तोहफा दे रहे हैं अगर मोदी ट्रंप का नाम ले नाम ले लेते तो पता नहीं क्या होता। अमेरिका कह रहा है कि भारत को पाकिस्तान से तेल लेना पड़ेगा. इससे शर्मनाक बात देश के लिए कुछ और नहीं हो सकती है। हमारे प्रधानमंत्री लोकसभा, राज्यसभा, मीडिया और राष्ट्र के नाम संबोधन में भी नहीं बोल रहे हैं। कम से कम प्रधानमंत्री को टेलीप्रॉन्पटर पर तो बोल देना चाहिए अगर उनसे नहीं बोला जा रहा तो हम लिख कर दे देंगे। पाकिस्तान को लाल आंखें दिखाने जैसे जुमले अब कहां चले गए हैं। राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अतिवृष्टि हो रही है, लगातार पानी बरस रहा है। लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ऐसे में सबका कर्तव्य बनता है कि हम लोगों को कैसे सुचारू जीवन देने के लिए प्रयास करें, लेकिन सीएम दिल्ली में यहां हाजिरी लगा रहे हैं। राजस्थान में इतना लचर प्रशासन है कि अधिकारी भी फील्ड में काम नहीं कर रहे हैं। अतिवृष्टि से लोगों को राहत देने की बजाय सरकार के लोग अपने काफिले के साथ जयपुर में रील बनाने का काम कर रहे हैं। सरकार को तमाम जिलों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना चाहिए।

पंचायत चुनाव को लेकर डोटासरा ने कहा कि सरकार जानबूझकर चुनाव नहीं करवा रही है। राज्य चुनाव आयुक्त मधुकर गुप्ता ने भी कहा है कि सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं है,सरकार को 4 जून को पंचायत के पुनर्गठन और परिसीमन को लेकर फैसला लेना था लेकिन अब इतने दिन बीत चुके हैं अभी तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। प्रदेश में सरकार जर्जर स्कूलों का सर्वे करवाने की बजाय पूर्ववर्ती सरकार के समय बने स्कूलों की जांच की बात कर रही है जो कि गलत है। सरकार का कहना है कि 5 साल में जो भवन बने हैं उसकी जांच कराएंगे लेकिन उन भवनों का तो गारंटी पीरियड होता है, अगर कुछ गड़बड़ है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। झालावाड़ वाली घटना को 10 दिन हो गए लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक एक भी बयान नहीं आया है कि मैं तमाम कलक्टरों को अधिकृत करता हूं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में स्कूल और सार्वजनिक भवनों की मरम्मत कराएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन