झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचीं साइना : जंगल की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य से हुईं अभिभूत, साइना नेहवाल ने किया लेपर्ड राणा का दीदार

वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की भी साइना ने प्रशंसा की

झालाना लेपर्ड रिजर्व पहुंचीं साइना : जंगल की शांति और प्राकृतिक सौंदर्य से हुईं अभिभूत, साइना नेहवाल ने किया लेपर्ड राणा का दीदार

भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को जयपुर स्थित झालाना लेपर्ड रिजर्व का भ्रमण किया। सफारी पर पहुंचीं साइना के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा, जब उन्हें रिजर्व के प्रसिद्ध मेल लेपर्ड राणा की साइटिंग देखने को मिली। जंगल के भीतर राणा की सहज मौजूदगी ने इस सफारी को यादगार बना दिया।

जयपुर। भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को जयपुर स्थित झालाना लेपर्ड रिजर्व का भ्रमण किया। सफारी पर पहुंचीं साइना के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा, जब उन्हें रिजर्व के प्रसिद्ध मेल लेपर्ड राणा की साइटिंग देखने को मिली। जंगल के भीतर राणा की सहज मौजूदगी ने इस सफारी को यादगार बना दिया। सफारी के दौरान साइना ने न केवल लेपर्ड बल्कि अन्य वन्यजीवों और पक्षियों को भी करीब से निहारा। उन्होंने झालाना के घने जंगलों प्राकृतिक शांति और जैव विविधता की खुले दिल से सराहना की।

साइना ने कहा कि शहर के बीच स्थित यह लेपर्ड रिजर्व प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है और यहां का शांत वातावरण मन को सुकून देता है। झालाना की सुव्यवस्थित सफारी व्यवस्था, प्रशिक्षित स्टाफ और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों की भी साइना ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे संरक्षित वन क्षेत्र न केवल पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, बल्कि लोगों को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील और जागरूक भी बनाते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। उन्होंने साइना को झालाना की वन्यजीव विविधता, लेपर्ड संरक्षण कायार्ें और सफारी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी।   

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला