सरस गोल्ड, टोन्ड, स्मार्ट, स्टैंडर्ड एवं लाइट दूध के उपभोक्ता मूल्यों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी, बूथ संचालकों को मिलेगा 6 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त कमीशन

नई दरें 25 अगस्त 2025 की सांयकालीन सप्लाई से लागू होंगी

सरस गोल्ड, टोन्ड, स्मार्ट, स्टैंडर्ड एवं लाइट दूध के उपभोक्ता मूल्यों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी, बूथ संचालकों को मिलेगा 6 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त कमीशन

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 33 रुपए के स्थान पर 34 रुपए एवं 1 लीटर पैक 66 रुपए के स्थान पर 68 रुपए तथा 6 लीटर पैक 408 रुपए में उपलब्ध होगा

जयपुर। जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड(जयपुर डेयरी) की ओर से ही राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (आर.सी.डी.एफ.) से प्राप्त दिशा-निर्देश के बाद दुग्ध उत्पादकों को और बेहतर मूल्य देने के उद्देश्य से सरस गोल्ड, टोन्ड, स्मार्ट, स्टैंडर्ड एवं लाइट दूध के मूल्य में 2 रुपए प्रतिलीटर की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। नई दरें सोमवार (25 अगस्त 2025) की सांयकालीन सप्लाई से लागू होंगी।

जयपुर डेयरी के प्रबंध संचालक मनीष फौजदार ने बताया कि सरस गोल्ड दूध का आधा लीटर पैक 33 रुपए के स्थान पर 34 रुपए एवं 1 लीटर पैक 66 रुपए के स्थान पर 68 रुपए तथा 6 लीटर पैक 408 रुपए में उपलब्ध होगा। सरस स्टैंडर्ड दूध का आधा लीटर पैक 29 रुपए के स्थान पर 30 रुपए एवं एक लीटर पैक 58 रुपए के स्थान पर 60 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं सरस टोन्ड दूध का आधा लीटर पैक 26 रुपए के स्थान पर 27 रुपए एवं एक लीटर पैक 52 रुपए के स्थान पर 54 रुपए तथा 6 लीटर पैक 324 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। सरस स्मार्ट दूध का आधा लीटर पैक 22 रुपए के स्थान पर 23 रुपए एवं 1 लीटर पैक 44 रुपए के स्थान पर 46 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा सरस लाइट दूध का 400 मि.ली. पैक 15 रुपए की जगह 16 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस निर्णय के बाद जयपुर दुग्ध संघ के बूथ संचालकों को 1.56 रुपए के स्थान पर 1.62 रुपए प्रति लीटर कमीशन देय होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा डोनाल्ड ट्रंप के 'पाषाण युग' धमकी के बाद ईरानी आर्मी चीफ का ऐलान: अगर अमेरिका ने जमीनी हमला किया तो कोई जिंदा नहीं बचेगा
ईरान ने अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में "कोई जीवित नहीं बचेगा" की भयानक चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
भारत बदलती वैश्विक व्यवस्थाओं के बीच तेजी से कर रहा प्रगति :शासन प्रणाली को निरंतर अद्यतन करने की जरुरत, मोदीने कहा-प्रशासन का मूल मंत्र "नागरिक देवो भव"
साइबर थाना म्यूल अकाउंट खरीद-फरोख्त करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 6 माह से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : अमित शाह की मौजूदगी में भवानीपुर से शुवेंदु अधिकारी ने किया नामांकन, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज और बढ़ती घुसपैठ का आरोप
जयपुर में पेयजल समस्या पर विपक्ष का हमला : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, कहा-  जयपुर में लोग सीवरेज का पानी पीने को मजबूर
जयपुर में अवैध एलपीजी रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई : दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट