सरिस्का टाइगर फाउंडेशन ने वन मंत्री को लिखा पत्र, फाउंडेशन के मानद सचिव ने की बंद दिवस के पुननिर्धारण पर पुनर्विचार की मांग

सरिस्का का मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित

सरिस्का टाइगर फाउंडेशन ने वन मंत्री को लिखा पत्र, फाउंडेशन के मानद सचिव ने की बंद दिवस के पुननिर्धारण पर पुनर्विचार की मांग

सरिस्का टाइगर फाउंडेशन की ओर से वन मंत्री संजय शर्मा को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में सरिस्का टाइगर रिजर्व बुधवार को बंद रहता है

जयपुर। सरिस्का टाइगर फाउंडेशन की ओर से वन मंत्री संजय शर्मा को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि वर्तमान में सरिस्का टाइगर रिजर्व बुधवार को बंद रहता है। जो रणथम्भौर मॉडल पर आधारित है। रणथम्भौर में भगवान गणेश का मंदिर है। जहां बुधवार को सबसे अधिक भीड़ रहती हैं। सरिस्का का मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। यहां मंगलवार को अधिक श्रद्धालु आते हैं। इस व्यस्तम दिन पर रिजर्व को खुला रखने से वन्यजीवों पर मानव गतिविधियों का दबाव बढ़ता हैं, जिससे साप्ताहिक बंद का मुख्य उद्देश्य प्रभावित होता है। 

फाउंडेशन के मानद सचिव दिनेश वर्मा दुर्रानी ने पत्र लिखकर मांग की है कि बंद दिवस को मंगलवार करने से वन्यजीवों को राहत मिलेगी और बढ़ी हुई मानव गतिविधियों से होने वाले तनाव में कमी आएगी। ऐसे में दुर्रानी ने वन विभाग से अनुरोध किया है कि वन्यजीव संरक्षण और प्रभावी पार्क प्रशासन के हित में बंद दिवस के पुननिर्धारण पर पुनर्विचार करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह