शनि का मीन राशि में गोचर 29 को, ढाई साल इसमें रहेंगे

साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती

शनि का मीन राशि में गोचर 29 को, ढाई साल इसमें रहेंगे

शनि किसी एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई साल का समय लेते हैं।

जयपुर। शनि 29 मार्च 2025 से कुंभ राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पर ये आने वाले करीब ढाई वर्ष तक रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से यह बड़ा घटनाक्रम है। इसलिए इसे इस साल के सबसे बड़े राशि परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना जाता है। शनि अगर किसी जातक की कुंडली में अच्छे नहीं हैं तो जातक को जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। सभी ग्रहों में शनि ही ऐसे ग्रह हैं, जिनके पास साढ़ेसाती और ढैय्या है, लेकिन शनि हमेशा बुरे फल ही नहीं देते बल्कि शनि अगर कुंडली में शुभ हैं, तो जातक को रंक से राजा भी बना देते हैं। शनि कर्मफलदाता और न्यायाधीश हैं। ये व्यक्तियों को उनके कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। 

शनि की चाल 2025
वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना गया है। शनि किसी एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने के लिए करीब ढाई साल का समय लेते हैं। शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं और 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर करने वाले है। शनि कुंभ राशि में ढाई वर्षों के बाद रहने के बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

साल 2025 में शनि की साढ़ेसाती
शनि जब भी राशि गोचर करते हैं तो इसके साथ ही कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाती है तथा कुछ पर खत्म हो जाती है। शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल और ढैय्या ढाई वर्ष की होती है। शनि जब 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर राशि वालों पर चल रही साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मीन राशि वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा। अगर शनि की ढैय्या की बात करें तो धनु राशि पर ढैय्या शुरू हो जाएगी और वृश्चिक राशि पर खत्म हो जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली