आमेर महल के शीश महल की तर्ज पर दिया जा रहा लुक, इस सीजन का पहला फेरा 25 सितंबर से

शाही ट्रेन में शीश महल, इसका फर्स्ट लुक देखिए 

आमेर महल के शीश महल की तर्ज पर दिया जा रहा लुक, इस सीजन का पहला फेरा 25 सितंबर से

पिछले दिनों पर्यटन सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने पैलेस ऑन व्हील्स का निरीक्षण किया था। ऐसे में उनके सुझाव के बाद महाराजा रेस्टोरेंट में कॉरपेट लगाया जा रहा है।

जयपुर। शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स इस सीजन के पहले फेरे के तहत 25 सितम्बर को चलेगी। इसके लिए पर्यटकों ने एडवांस बुकिंग कराई है। पहले फेरे के लिए 35 से अधिक पर्यटकों की बुकिंग मिल चुकी है। रिनोवेशन के तहत महाराजा रेस्टोरेंट को आकर्षक लुक दिया जा रहा है। यहां आमेर महल की तर्ज पर शीश महल बनाया जा रहा है। ताकि पर्यटकों को यहां बैठने के बाद राजसी अनुभव हो।

पिछले दिनों पर्यटन सचिव सहित अन्य अधिकारियों ने पैलेस ऑन व्हील्स का निरीक्षण किया था। ऐसे में उनके सुझाव के बाद महाराजा रेस्टोरेंट में कॉरपेट लगाया जा रहा है। ओएण्डएम के एमडी भगत सिंह लोहागढ़ ने बताया कि रिनोवेशन में करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि शीश महल के लुक के लिए रेंस्टोरेंट की छत और खिड़की की ओर कार्य किया जा रहा है।

दैनिक नवज्योति पाठकों को महाराजा रेस्टोरेंट को दिए जा रहे शीश महल जैसे लुक की फोटो दिखा रहा है। भगत सिंह ने बताया कि सफर के दौरान पर्यटकों को शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स में कुछ खास और नया रूप दिखे, इसके तहत ये कार्य करवाए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प