निर्जला एकादशी पर सरेराह शराब वितरण करने वाले सात गिरफ्तार, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी शामिल था

फॉलोअर बढ़ाने के लिए किया धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ 

निर्जला एकादशी पर सरेराह शराब वितरण करने वाले सात गिरफ्तार, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी शामिल था

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने वीडियो आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाया बल्कि यूट्यूब, इन्स्टाग्राम, फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया था। 

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने जयपुर की सड़कों पर ‘निर्जला एकादशी पर्व पर शराब वितरण’ कर आमजन की भावनों को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लप्पू सचिन समेत सात जनों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से शराब वितरण में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है। गिरफ्तार सचिन सिंह (25) भाटीवाड़ गुढ़ा गौडजी झुन्झुनू हाल पत्रकार कॉलोनी मुहाना, प्रदीप कडवासरा (24) सदर सीकर हाल मुहाना, विकास वर्मा (22) अग्रवाल फार्म शिप्रापथ, अभिषेक निर्मल (21) सुलताना झुन्झुनु, सुनील कुमार (19) दुदवाखारा चूरू हाल मुहाना, आदित्य महरिया (20) चिड़ावा हाल मुहाना और अंकित (22) पिलानी हाल मुहाना का रहने वाला है।  पुलिस उपायुक्त दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि जयपुर शहर में इन्स्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक अकाउन्ट्स में एक वीडियो जयपुर की सड़कों पर शराब वितरण करते हुए कुछ युवक दिखाई दिए। ये वीडियो निर्जला एकादशी पर्व के दौरान का बताया जा रहा था।

ऐसे में आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने जांच कर वीडियो में दिखाई दे रही स्कॉपियो के नम्बरों के आधार पर वाहन मालिक की तलाश की। साथ ही वीडियो बनाने, वायरल करने वाले मुख्य आरोपी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर लप्पू सचिन को दस्तयाब कर पूछताछ की। इसके बाद सात जनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने वीडियो आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाया बल्कि यूट्यूब, इन्स्टाग्राम, फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए बनाया था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी यातायात सुधार, खेल अवसंरचना और नई योजनाओं को मिलेगा बल, द्रव्यवती नदी के किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर को मंजूरी
जेडीए ने द्रव्यवती नदी किनारे एलिवेटेड ट्रैफिक कॉरिडोर की डीपीआर, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, रोड व बॉक्स कल्वर्ट निर्माण सहित कई विकास...
48 मण्डलों पर ऋद्धि मंत्रों से हुआ भक्तामर, स्तोत्र दीप महाअर्चना अनुष्ठान
टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील