शिवांगी स्वर्णकार ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल केंद्र का निरीक्षण, कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव्स के कार्य की सराहना की

जन शिकायतों के पंजीकरण की संपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया को समझा

शिवांगी स्वर्णकार ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल केंद्र का निरीक्षण, कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव्स के कार्य की सराहना की
वित्त विभाग की विशिष्ट शासन सचिव (बजट) **शिवांगी स्वर्णकार** ने सोमवार को राजस्थान संपर्क **181 हेल्पलाइन** का निरीक्षण कर शिकायत निस्तारण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली, लाइव कॉल्स और संवाद गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही पेंशन, जीपीएफ, उपार्जित अवकाश व कोषालय मामलों के त्वरित निस्तारण, समयबद्ध भुगतान और परिवादियों को शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयपुर। वित्त विभाग की विशिष्ट शासन सचिव (बजट) शिवांगी स्वर्णकार ने सोमवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क (181) हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। स्वर्णकार ने केंद्र के विभिन्न काउंटर्स का निरीक्षण कर वहां कार्यरत कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव्स के कार्य की सराहना की और जन शिकायतों के पंजीकरण की संपूर्ण तकनीकी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने मौके पर लाइव कॉल्स के माध्यम से संवाद की गुणवत्ता को परखा तथा प्रतिनिधियों को और अधिक संवेदनशीलता के साथ आमजन की बात सुनकर त्वरित रिस्पांस देने के लिए प्रोत्साहित किया। वित्तीय प्रकरणों के सरलीकरण पर बल- निरीक्षण के दौरान विशिष्ट शासन सचिव ने वित्त, पेंशन और कोषालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रकरणों, सेवानिवृत्त राजकीय कार्मिकों के जीपीएफ , उपार्जित अवकाश और पेंशन लाभ से जुड़े मामलों के निस्तारण की गति को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर आने वाले आक्षेपों का बिना किसी विलंब के त्वरित निराकरण कर बिलों का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए, परिवादियों को उनके न्यायोचित लाभ अविलंब और सुगमता से मिल सकें। इस दौरान सब्जेक्ट रिवीजन, लेवल मैपिंग एवं कैटेगरी निर्धारण की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

Tags: center

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
निकाय और पंचायत चुनावों से पहले राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर हलचल तेज। सरकार 50 से अधिक खाली बोर्ड, निगम व...
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला
इसरो ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल का किया हॉट परीक्षण, उम्मीद के मुताबिक हुआ टेस्ट
राजस्थान मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर भर्ती पर विवाद, स्क्रीनिंग कमेटी से लेटरल एंट्री के खिलाफ चिकित्सकों का विरोध जारी
भारत दौरे पर आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, जानें कब का है प्लान?
मोदी सेशेल्स रवाना : हर्मिनी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, लोगों की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए करेंगे कार्य