फील्ड में इंजीनियरों का टोटा, 40 से अधिक इंजीनियर कर रहे हैं पोस्टिंग का इंतजार

इनमें चीफ इंजीनियर से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक शामिल है।

फील्ड में इंजीनियरों का टोटा, 40 से अधिक इंजीनियर कर रहे हैं पोस्टिंग का इंतजार

विभाग के मुताबिक भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों में पकड़े गए चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल से लेकर एसीई, एसई, एक्सईएन, एईएन,  जेईएन निलंबित चल रहे हैं।

जयपुर। गर्मियों में पानी की मॉनिटरिंग को लेकर जलदाय विभाग में  इंजीनियरों की भारी कमी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार की चपेट में 40 से अधिक इंजीनियर एपीओ एवं निलंबित चल रहे हैं। इनमें चीफ इंजीनियर से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक शामिल है।

विभाग के मुताबिक भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों में पकड़े गए चीफ इंजीनियर मनीष बेनीवाल से लेकर एसीई, एसई, एक्सईएन, एईएन,  जेईएन निलंबित चल रहे हैं। इनके प्रकरण में जब तक नीतिगत निर्णय नहीं हो जाता, तब तक बहाली होना संभव नहीं है। ऐसे में इन्हें फील्ड पोस्टिंग नहीं दी जा सकती।

विभाग में करीब 1035 से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं। नियमित डीपीसी नहीं होने के कारण इन पदों पर नई भर्तियां नहीं हो सकती हैं। इसमें सभी तरह के पद शामिल हैं। जलदाय विभाग में सभी तरह के पदों में 50% पदों पर पदोन्नति से भरने का ही प्रावधान है। ऐसे में जब तक नहीं पदोन्नति नहीं हो जाती, तब तक निचले पदों पर नई भर्ती होना भी संभव नहीं है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन