श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, गणेश मंदिर में दिया निमंत्रण

दंडवत अर्जी यात्रा लगाई जायेगी

श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन, गणेश मंदिर में दिया निमंत्रण

इस दौरान मंदिर परिसर में हजारीलाल, प्रभुदयाल , सुशील , अनिल , योगेश , अरुण त्रिवेदी, रघुनंदन शर्मा, सुरेश तथा संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

जयपुर। श्री श्याम जनसेवा परिवार बांदीकुई द्वारा नवंबर माह में आयोजित किए जा रहे 2 दिवसीय भव्य श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम की सफलता के लिए भांडेड़ा रोड स्थित गणेश मंदिर में ढोल बाजों के साथ धूमधाम से प्रथम पूज्य को निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया तथा कार्यक्रम के पोस्टर का भी विमोचन किया गया। 

इसके पश्चात् श्याम मंदिर में निमंत्रण पत्र अर्पित कर बाबा से आगमन की मनुहार की। संस्था के प्रवक्ता ने बताया कि एक नवंबर को देवउठनी ग्यारस के शुभ अवसर पर मंगला मुहूर्त में राधावल्लभ मंदिर से श्याम मंदिर तक कनक दंडवत अर्जी यात्रा लगाई जायेगी। 25 नवंबर को दोपहर में पंचायत समिति से श्याम मंदिर तक शोभायात्रा तथा 26 नवंबर को शाम को 7 बजे से खंडेलवाल धर्मशाला में अरदास संकीर्तन का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मंदिर परिसर में हजारीलाल, प्रभुदयाल , सुशील , अनिल , योगेश , अरुण त्रिवेदी, रघुनंदन शर्मा, सुरेश तथा संस्था के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

Tags: temple

Post Comment

Comment List

Latest News

सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा
दक्षिण सूडान के रुवेंग क्षेत्र में तड़के हुए भीषण हमले में वरिष्ठ अधिकारियों समेत 169 लोगों की मौत हो गई,...
बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले
फिलीपींस की चिंता: राष्ट्रपति मार्कोस ने नागरिकों से की घर वापसी की अपील, नागरिकों को घरों के भीतर रहने की दी सलाह
भारतीय विमान कंपनियों ने पश्चिम एशिया के चुनिंदा शहरों के लिए शरू की उड़ानें : 2 विशेष फ्लाइटों का भी होगा संचालन, जानें कहां की फ्लाइट्स रहेंगी रद्द
भजनलाल शर्मा ने किया होली पूजन : प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की, पुलिस जवानों से मिलकर की हौसला अफजाई
गुलाबी नगरी में आज 'ग्लोबल होली', विदेशी मेहमानों ने खासा कोठी में जमकर उड़ाया रंग
खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन: श्रीनगर सहित घाटी में सुरक्षा कड़ी, हिंसक झड़पों में 10 लोग घायल