SI Recruitment Paper Leak Case : पेपर लीक कर 29 साल में 3000 लोगोें को नौकरी लगाने वाला तुलसाराम गिरफ्तार

तीन ट्रेनी महिलाओं समेत सात लोग सात दिन के रिमांड पर

SI Recruitment Paper Leak Case : पेपर लीक कर 29 साल में 3000 लोगोें को नौकरी लगाने वाला तुलसाराम गिरफ्तार
एसओजी की जांच में सामने आया कि तुलसाराम पेपरलीक, डमी कैंडिडेट बैठाने में शामिल रहा है। टीम ने उसे बीकानेर, जोधपुर और एसओजी की टीमें लंबे समय से तलाश रही थी।

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने रविवार को एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में फरार चल रहे आरोपी तुलसाराम को गिरफ्तार किया है। आरोपी एडिशनल एसपी के पति हैं जो पुलिस मुख्यालय में तैनात है। उधर एसओजी टीम ने गिरफ्तार तीनों महिला ट्रेनी एसआई को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को सात दिन के रिमांड पर एसओजी को सौंप दिया। जांच में खुलासा हुआ कि ये तीनों एसआई पहले भी प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर चुकी हैं।

आरोपी 1995 से लेकर अब तक 3000 लोगों को सरकारी नौकरी लगवा चुका है। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया एसओजी टीम ने जयपुर आरपीए और जोधपुर ट्रेनिंग सेन्टर से गिरफ्तार ट्रेनी एसआई गंगाशहर बीकानेर निवासी मनीषा सिहाग, बीकानेर के नोखा निवासी अंकिता गोदारा और प्लाटून कमांडर जोधपुर के लोहावट निवासी प्रभा विश्नोई को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया है। 

कोचिंग संचालक है तुलसाराम
गिरफ्तार तुलसाराम रामपुर देवानी चूरू का रहने वाला है और बीकानेर में चाणक्य कोचिंग सेंटर चलाता था। ये वर्ष 1991 में पुलिस में भर्ती हुआ। इसने वर्ष 1994 में हवाला की राशि अपने पास रखी, जब पकड़ा गया तो इसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद वर्ष 2007 में उसने आरएएस का एग्जाम दिया। इसमें 19वीं रेंक आई। वर्ष 2014 में वह अपने एक रिश्तेदार की जगह एसआई की परीक्षा देते पकड़ा गया। रीट एग्जाम में नकल करने के लिए ब्लूटूथ लगी चप्पल बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ। इसके बाद जमानत मिल गई थी। जब एसआई का पेपर लीक हुआ तो तुलसाराम फरार हो गया। 

पेपर लीक और डमी केंडिडेट बैठाने में रहा है शामिल
एसओजी की जांच में सामने आया कि तुलसाराम पेपरलीक, डमी कैंडिडेट बैठाने में शामिल रहा है। टीम ने उसे बीकानेर, जोधपुर और एसओजी की टीमें लंबे समय से तलाश रही थी। कोर्ट में पेश चार्जशीट में उसके खिलाफ  जांच पेंडिंग है। तुलसाराम पेपर की व्यवस्था करने वाले पोरव कालेर का चाचा है। पोरव 25 हजार रुपए का इनामी है और हाल में एसओजी की गिरफ्त में चल रहा है। 

Read More सरकारी बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों की कमी : वाहनों का ईंधन खर्च बेलगाम, 4 साल में पेट्रोल-डीजल पर फूंके 92 करोड़

Post Comment

Comment List

Latest News

एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित एफएचटीआर प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से की मुलाकात, राजस्थान पर्यटन सचिव शुचि त्यागी भी रहीं उपस्थित
फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात कर आरडीटीएम और एमटीएम...
पीएम-सेतु योजना के तहत राजस्थान, यूपी और तेलंगाना के तीन आईटीआई क्लस्टरों के लिए 735.70 करोड़ रुपये मंजूर
बीएसएनएल आरटीटीसी और आर्य कॉलेज के बीच एमओयू, 500 विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू कुलपति के कार्यक्रम में पहुंचने पर NSUI का विरोध, तत्काल इस्तीफे की मांग
पेरिस में हिंदू संगठन के दौरे पर विवाद, महिला कर्मचारियों को अलग रखने के विरोध में बंद एफिल टावर फिर खुला
पंजाब को बर्बाद कर चुकी मान सरकार के मंत्री चीमा, गुलजार सिंह की मौत के जिम्मेदार, दें इस्तीफा : बाजवा
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का बड़ा हमला, कहा- महिला अपराध में राजस्थान नंबर वन