दो समुदाय के बीच पथराव के बाद सन्नाटा, 5 लोग गिरफ्तार

शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया

दो समुदाय के बीच पथराव के बाद सन्नाटा, 5 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने तहकीकात करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, ताकि पथराव करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। 

जयपुर। शहर के चांदपोल स्थित माली कॉलोनी में देर रात दो समुदायों में हुए पथराव के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पुलिस ने पथराव के बाद देर रात झगड़े में शामिल 5 लोगों को उठा लिया था। दिनभर पुलिसकर्मी गश्त करते रहे, ताकि शांति-व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने पथराव करने वाले दोनों समुदाय के पांच लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। 

थानाप्रभारी अनिल यादव ने बताया कि पथराव करने के मामले में माली कॉलोनी निवासी सलमान, शाहरूख, मोहसीन और दूसरे पक्ष से हर्ष अग्रवाल और भानु सैनी को गिरफ्तार किया है। रात माली कॉलोनी निवासी गौतम अग्रवाल और उसका भाई हर्ष अग्रवाल सीकर हाउस स्थित दुकान से माल लेकर घर आ रहे थे। इसी दौरान समुदाय विशेष के लोगों से मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े की सुनकर दोनों तरफ से लोग आ गए और पथराव शुरू हो गया। वहीं दूसरे पक्ष से माली कॉलोनी निवासी अजहर ने रिपोर्ट दी, जिसमें बताया कि छोटे बच्चों में कहासुनी के बाद हम पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में तीन चार लोगों के चोट आई थी। पुलिस ने तहकीकात करने के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है, ताकि पथराव करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प