Rajasthan Bus Strike : स्लीपर बस संचालकों की हुई सीएम-डिप्टी सीएम से वार्ता में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगी हड़ताल

बस बॉडी कोड में किए गए बदलाव को लेकर निजी बसों पर कार्यवाही जारी

Rajasthan Bus Strike : स्लीपर बस संचालकों की हुई सीएम-डिप्टी सीएम से वार्ता में नहीं बनी सहमति, जारी रहेगी हड़ताल

वार्ता में सहमति नहीं बनी फिलहाल बस ऑपरेटरों की हड़ताल जारी रहेगी। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में 31 अक्टूबर रात 12 बजे से स्लीपर बसों की हड़ताल की जा रही है। इसके चलते करीब आठ हजार स्लीपर बसों का संचालन नही हो रहा।

जयपुर। राजस्थान में परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्लीपर बसों की चल रही हड़ताल को लेकर सोमवार को बस ऑपरेटरों की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और परिवहन सचिव शुचि त्यागी से वार्ता हुई। जिसमें सहमति नहीं बनी फिलहाल बस ऑपरेटरों की हड़ताल जारी रहेगी। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग की एकतरफा कार्रवाई के विरोध में 31 अक्टूबर रात 12 बजे से स्लीपर बसों की हड़ताल की जा रही है। इसके चलते करीब आठ हजार स्लीपर बसों का संचालन नही हो रहा।

उन्होंने बताया कि बसों की बॉडी में किए गए बदलाव को बस संचालक तीन माह में सही कराने का समय की मांग को लेकर सोमवार को कोसीएम और डिप्टी सीएम से वार्ता हुई। उन्होंने उचित आश्वासन दिया और परिवहन सचिव को वार्ता के निर्देश दिए। इसके बाद परिवहन सचिव से सचिवालय में वार्ता हुई। जिसमें सहमति नही बनी। इस पर हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है। सोमवार शाम को फिर से परिवहन सचिव से वार्ता हो सकती है।

इनकी भी हो सकती है हड़ताल
राजस्थान प्राइवेट बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण साहू ने बताया कि प्रदेश में करीब 30 हजार स्टेज कैरिज, कॉन्टेक्ट कैरिज, ग्रामीण बस सेवा, स्कूल परमिट, परमिट, मिनी बसे चलती है। यह भी आज रात 12 बजे बाद बंद हो सकती है। फिलहाल बस संचालकों की मीटिंग जारी है।

इनका कहना है...
बस बॉडी कोड में किए गए बदलाव को लेकर निजी बसों पर कार्यवाही जारी रहेगी। उन्हीं बसों पर कार्यवाही हो रही है, जिन बसों में सुरक्षा मानकों की पालना नही की जा रही। यात्रियों की सुरक्षा से समझौता  नही होगा। 
डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री

Read More भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण : राजस्थान के जयपुर-चुरू हाईवे और सीकर में नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन, सालासर और रींगस भी शामिल

Post Comment

Comment List

Latest News

थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई  थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 
थाई पुलिस ने 4 अंतरराष्ट्रीय घोटाला सिंडिकेटों से 10.165 अरब बाट से अधिक मूल्य की संपत्ति जब्त की है, जिसमें...
Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 
प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट 
कार एवं ट्रेलर की टक्कर में दो की मौत : एक सप्ताह पूर्व ही विवाहित युवक की दुर्घटना में मौत, ट्रेलर चालक फरार