दीपावली पर SMS अस्पताल अलर्ट, 6 दिन 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर 

हर विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजीडेंट की लगाई ड्यूटी 

दीपावली पर SMS अस्पताल अलर्ट, 6 दिन 24 घंटे तैनात रहेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर 
दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों और जलने की घटनाओं को देखते हुए सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं।सामान्य दिनों में इमरजेंसी में सीमित विभागों के डॉक्टर तैनात रहते हैं, जबकि त्योहारों पर विशेषज्ञों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाती है।

जयपुर। दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों और जलने की घटनाओं को देखते हुए सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अस्पताल की इमरजेंसी में 6 से 11 नवंबर तक छह दिन 24 घंटे विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। इसके लिए SMS अधीक्षक ने आदेश जारी कर ड्यूटी चार्ट निर्धारित किया है। विशेष व्यवस्था के तहत इमरजेंसी मेडिसिन के साथ नेत्र रोग, बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टर भी तैनात रहेंगे।

प्रत्येक विभाग से हर समय एक असिस्टेंट प्रोफेसर और एक सीनियर रेजीडेंट उपलब्ध रहेगा, ताकि गंभीर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। दवाइयों और उपकरणों का रहेगा पर्याप्त स्टॉक अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी विभागाध्यक्ष को पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध रखने और ऑपरेशन थिएटर में जरूरी उपकरणों का स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य दिनों में इमरजेंसी में सीमित विभागों के डॉक्टर तैनात रहते हैं, जबकि त्योहारों पर विशेषज्ञों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाती है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ईपीएफओ का प्रवर्तन अधिकारी रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), जयपुर में तैनात प्रवर्तन अधिकारी सोनू...
शिकार का चस्का : मुर्गियां खाकर इतना मोटा हुआ बाज कि उड़ना भूला, मुर्गीखाने को बना लिया था अपना भोजनालय
सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू 
अमेरिका के चुनाव से भारत की सियासत तक गूंजा संदेश, वेणुगोपाल ने किसे दी चुनौती?
रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की बाधाएं दूर करने के लिए बनेगा साझा ट्रैकर, मुख्य सचिव ने समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर
1 दिसंबर से बिना पीयूसीसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, दिल्ली-एनसीआर के पेट्रोल पंपों पर लगेंगे एएनपीआर कैमरे
ओम प्रकाश राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले-नेता क्या जो चुनाव से भागे, आइये हो जाए दो-दो हाथ