स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान

जांच और इकोकार्डियोग्राफी में हृदय में दुर्लभ गांठ

स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
सवाई मानसिंह अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक दुर्लभ और जटिल हृदय शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 40 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया। आगरा निवासी महिला पूर्व में स्तन कैंसर का इलाज करा चुकी थी। उसे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और मास्टेक्टमी जैसी उपचार प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा था।

जयपुर। सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग ने एक दुर्लभ और जटिल हृदय शल्यक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 40 वर्षीय महिला को नया जीवन दिया है। आगरा निवासी महिला पूर्व में स्तन कैंसर का इलाज करा चुकी थी। उसे कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और मास्टेक्टमी जैसी उपचार प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा था। वर्षों बाद उसके हृदय के बाएं आलिंद (लेफ्ट एट्रियम) में एक बड़ा मिक्सोमा (ट्यूमर) विकसित हो गया। मरीज को सांस फूलने, अत्यधिक थकान, अनियमित धड़कन और दैनिक कार्यों में कठिनाई की शिकायत थी। जांच और इकोकार्डियोग्राफी में हृदय में दुर्लभ गांठ का पता चला।

गंभीर हालत में निजी अस्पताल से रेफर की गई महिला को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कर सीटीवीएस विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. रामगोपाल यादव के नेतृत्व में विशेषज्ञों की बहुविषयक टीम ने करीब पांच घंटे तक चली ओपन हार्ट सर्जरी कर ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकाल दिया। शल्यक्रिया के बाद मरीज की स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि कैंसर के उपचार का इतिहास रखने वाले मरीजों में हृदय का मिक्सोमा अत्यंत असामान्य होता है। समय पर पहचान, सटीक निदान और विशेषज्ञ उपचार ऐसे मामलों में जीवनरक्षक साबित होते हैं। यह सफलता एसएमएस अस्पताल की उन्नत हृदय शल्य चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सकीय दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निरंतर सुधार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धात्मकता, लागत में आएगी कमी : साई श्रीधर
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित लॉजिस्टिक्स कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में देश के प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों ने लॉजिस्टिक्स और सप्लाई...
नीट परीक्षा के लिए अब छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय : NTA ने बढ़ाई समय की अवधि, जानें और क्या बदलाव हुए
विकासशील देशों पर वैश्विक संघर्षों का असर अधिक : संरक्षण के लिए संतुलित वैश्विक उपायों की जरूरत, ग्लोबल कन्वर्जेंस फॉर ग्रोथ समिट की बैठक में बोली सीतारमण
रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज 
स्तन कैंसर के इलाज के वर्षों बाद हृदय में दुर्लभ ट्यूमर, एसएमएस अस्पताल ने सफल जटिल सर्जरी कर बचाई महिला की जान
अमरनाथ यात्रा से पहले हाई लेवल बैठक, अमित शाह करेंगे सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा