एसएमएस अस्पताल : मरीज की जांघ से सर्जरी कर निकाली आठ किलो 400 ग्राम की गांठ

अब तक किसी व्यक्ति की जांघ से निकाली गई सबसे बड़ी गांठ

एसएमएस अस्पताल : मरीज की जांघ से सर्जरी कर निकाली आठ किलो 400 ग्राम की गांठ
डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीज को ओपीडी से भर्ती करने के बाद कई तरह की जांच करवाई गई।

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में मरीज की जांघ का ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग के चिकित्सकों ने 8 किलो 400 ग्राम की गांठ निकाली है। डॉक्टरों का दावा है कि किसी व्यक्ति की जांघ से निकाली गई, यह अब तक की सबसे बड़ी गांठ है। इससे पहले जांघ में इतनी बड़ी गांठ कभी देखी नहीं गई। सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि धौलपुर के राजाखेड़ा निवासी 68 वर्षीय रामबाबू जब ओपीडी में आए तो उनके पैर को देखकर हर कोई चकित रह गया। 

पूछताछ में मरीज ने बताया कि उसके यह गांठ पिछले 30 साल से है। लेकिन ऑपरेशन का डर होने के कारण इसे नहीं निकलवाया। जब परेशानी ज्यादा बढ़ी तो धौलपुर में और आसपास के एरिया में दिखाया फिर एसएमएस हॉस्पिटल जाने की सलाह दी गई।

28 सेमी का चीरा लगाना पड़ा 
डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीज को ओपीडी से भर्ती करने के बाद कई तरह की जांच करवाई गई। जांच नॉर्मल आने के बाद ऑपरेशन का निर्णय किया। ऑपरेशन के दौरान मरीज के करीब 28 सेमी का लंबा चीरा लगाकर गांठ को सावधानी से निकाला गया। ताकि कोई दूसरी नसें उससे प्रभावित न हो जाएं। डॉ. शर्मा ने बताया कि इस ऑपरेशन में टीम को करीब दो घंटे का समय लगा। मरीज अब स्वस्थ है। यह ऑपरेशन यूनिट हेड डॉ. भूपेन सोनगरा के निर्देशन में डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. राहुल गोस्वामी, डॉ. पीयूष मोरोडिया, डॉ. अभिषेक कुमार और डॉ. देवांग ने किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित