फर्जी एसओजी कर्मी बनकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली भी करता था

फर्जी एसओजी कर्मी बनकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

मानसरोवर थाना पुलिस ने एसओजी की स्पेशल टीम का फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। मानसरोवर थाना पुलिस ने एसओजी की स्पेशल टीम का फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेलिंग करने वाले शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह मसाज पार्लर व स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली भी करता था। एसीपी (मानसरोवर) हरिशंकर ने बताया कि किरण पथ स्थित दि रिवाइज सैलून स्पा के संचालक मनीष कुमार शर्मा ने फोन कर सूचना दी कि एक व्यक्ति उन्हें पिछले तीन-चार दिन से एसओजी कर्मी बताकर ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपए की बंधी मांग रहा है। वह रुपए लेने के लिए दुकान पर आने वाला है।

इस सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंचकर निगरानी शुरू कर दी। तभी एक व्यक्ति वहां आया और रुपए मांगने लगा। इस पर टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा