कवि डॉ. पॉपुलर मेरठी से विशेष बातचीत, कहा- मुशायरों की मिट्टी से सोशल मीडिया तक कविता का दायरा बढ़ा

सोशल मीडिया ने कवियों के लिए कई दरवाजे खोले

कवि डॉ. पॉपुलर मेरठी से विशेष बातचीत, कहा- मुशायरों की मिट्टी से सोशल मीडिया तक कविता का दायरा बढ़ा

डॉ. पॉपुलर मेरठी हिंदी-उर्दू के उन लोकप्रिय कवियों में हैं, जिन्होंने कवि सम्मेलन और मुशायरों के कई दौर देखे। उनका अनुभव केवल मंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बदलते समय, मीडिया और समाज के साथ कविता के रिश्ते को भी उन्होंने बहुत करीब से महसूस किया।

जयपुर। डॉ. पॉपुलर मेरठी हिंदी-उर्दू के उन लोकप्रिय कवियों में हैं, जिन्होंने कवि सम्मेलन और मुशायरों के कई दौर देखे हैं। उनका अनुभव केवल मंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि बदलते समय, मीडिया और समाज के साथ कविता के रिश्ते को भी उन्होंने बहुत करीब से महसूस किया है। इस बातचीत में उन्होंने शायरी के पुराने दौर, सोशल मीडिया के प्रभाव और आज के संवेदनशील माहौल पर खुलकर अपने विचार रखे।
डॉ. पॉपुलर मेरठी बताते हैं कि एक समय ऐसा था, जब कविता और मुशायरा ही अभिव्यक्ति का मुख्य माध्यम हुआ करता था। उस दौर में कवियों को यह चिंता नहीं होती थी कि किस तरह की ऑडियंस सामने बैठेगी। श्रोता कविता सुनने और समझने आते थे। आज के समय में हालात बदल गए हैं। सोशल मीडिया ने कविता को हर हाथ में पहुंचा दिया है, लेकिन इसके साथ चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया ने कवियों के लिए कई दरवाजे खोले हैं।

आज अगर कोई कवि कविता पढ़ता है, तो वह कविता कुछ ही पलों में देश-विदेश तक पहुंच जाती है। पहले कवि सम्मेलन और मुशायरों में सीमित श्रोता होते थे, आज सोशल मीडिया पर वही कविता लाखों लोग सुनते हैं। उन्होंने बताया कि देश-विदशों में जाकर मुशायरे पढ़ चुके हैं और वहां भी शायरी के शौकीन बड़ी तादाद में मिलते हैं। डॉ. पॉपुलर मेरठी कहते हैं कि इस बदलाव से कवि और शायरों की पहचान तेजी से बढ़ी है। आज कोई नया कवि भी आता है, तो लोग उसे सुनने आते हैं। और जब कोई बड़ा नाम आता है, तो उसके लिए रास्ते अपने आप बन जाते हैं। वे मुस्कराते हुए कहते हैं। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म से जुड़ाव ने प्रचार और पहचान, दोनों को आसान बनाया है।

व्यंग्य आज भी असरदार है, बस उसकी भाषा और संकेत बदल गए
उन्होंने इस बात पर जोर देते हैं कि सत्ता और समाज पर लिखते समय आज बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। व्यंग्य उनकी पहचान रहा है, लेकिन मैं मानता हूं कि अब सीधे कहने के बजाय इशारों में कहना ज़्यादा कारगर है। व्यंग्य आज भी असरदार है, बस उसकी भाषा और संकेत बदल गए हैं। अपने बचपन को याद करते हुए वे बताते हैं कि उन्हें कविता का शौक बहुत पहले लग गया था। उनके शिक्षक कविता गाया करते थे और गांव में कवि सम्मेलन होते थे। वहीं से कविता की समझ विकसित हुई। पहले श्रोता शायरी को गंभीरता से समझते थे, आज कई बार हल्के चुटकुलों को ही कविता मान लिया जाता है। यह बदलाव उन्हें चिंतित करता है। डॉ. पॉपुलर मेरठी मानते हैं कविता समय चाहती है, साधना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाज की बुराइयों पर अंकुश लगाना कविता का मूल उद्देश्य रहा है, लेकिन आज के दौर में यह काम बहुत सोच-समझकर करना पड़ता है। यही संतुलन एक सच्चे कवि की पहचान है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास