जिंदा बम मामले में विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, चारों आरोपी दोषी करार

आरोपियों की सजा पर 7 अप्रैल को फैसला आएगा

जिंदा बम मामले में विशेष अदालत ने सुनाया फैसला, चारों आरोपी दोषी करार

शहर के चांदपोल के रामचंद्र मंदिर के पास मिले जिंदा बम मामले में विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है।

जयपुर। जयपुर बम ब्लास्ट मामलों की विशेष अदालत में शहर में सिलसिलेवार हुए बम धमाकों के बीच जिंदा मिले बम के मामले में चारों आरोपियों को दोष सिद्ध कर दिया है। वहीं पीठासीन अधिकारी रमेश जोशी अदालत 8 अप्रैल को इन्हें सजा सुनाएंगे। सुनवाई के दौरान मोहम्मद सैफ और सैफुर्रहमान को न्यायिक अभिरक्षा से पेश किया, जबकि जमानत पर रिहा सरवर आजमी और शाहबाज हुसैन अदालत में पेश हुए। अदालत ने आदेश सुनाने के बाद जमानत पर रहा दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया है।

तिवाड़ी ने बताया कि मामले के 112 गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। वहीं करीब 1200 दस्तावेजों को प्रदर्शित करवाया है। आरोपियों के अधिवक्ता मिनहाजुल हक ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से कोई भी गवाह के बयान दर्ज नहीं कराए। बचाव पक्ष ने 122 दस्तावेजों को प्रदर्शित करवाया है। आरोपी पक्ष की ओर से अपनी बहस में कहा गया कि इस मामले और पूर्व में जयपुर बम ब्लास्ट केस के तथ्य समान हैं। इन्हीं समान तथ्यों पर हाईकोर्ट आरोपियों को बरी कर चुका है। इस मामले में अभियोजन पक्ष यह भी पता नहीं कर पाया है कि साइकिल किसने रखी थी। वहीं चांदपोल गेट के बाहर किसी आरोपी की निशानदेही भी साबित नहीं हो पाई है। इसलिए आरोपियों को दोषमुक्त किया जाए। 

जयपुर बम ब्लास्ट केस में हाईकोर्ट ने 29 मार्च 2023 को चार आरोपियों मोहम्मद सैफ, सैफुर्रहमान, सरवर आजमी व एक अन्य को दोषमुक्त कर दिया था। जिंदा बम मामले में एटीएस ने पूर्व अन्य गवाहों के साथ एडीजी अरविन्द कुमार जैन व मीडियाकर्मी प्रशांत टंडन सहित साइकिल कसने वाले दिनेश महावर को गवाह बनाया था।

 

Read More गोविंद देव जी मंदिर में शुरू हुआ फागोत्सव, एक घंटे तक होंगे रंग-रंगीले दर्शन

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से चार उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी हुई। IndiGo ने संचालन कारणों व...
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले
दो दशक बाद मावठा झील में लौटेगी रौनक, आज से शुरू होगा मावठे में बोटिंग का ट्रायल 
टी-20 वर्ल्डकप : भारत की लगातार चौथी जीत, दुबे की फिफ्टी के बाद वरुण ने झटके 3 विकेट
महिला वनडे ट्रॉफी : राजस्थान टीम नॉकआउट दौर में पहुंची, हरियाणा को 47 रनों से हराया