प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला : ऋण साधनों पर स्टाम्प ड्यूटी की माफी बढ़ाई, जानें किन लोगों को मिलेगी छूट

राज्य सरकार का बड़ा फैसला

प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला : ऋण साधनों पर स्टाम्प ड्यूटी की माफी बढ़ाई, जानें किन लोगों को मिलेगी छूट

राजस्थान सरकार ने सार्वजनिक हित में बड़ा फैसला लेते हुए ऋण साधनों पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को 31 मार्च 2030 तक माफ कर दिया है। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार, यह छूट सरकारी कंपनियों, निगमों और विकास प्राधिकरणों द्वारा लिए गए ऋणों पर लागू होगी।

जयपुर। राज्य सरकार ने सार्वजनिक हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए ऋण साधनों पर लगने वाली स्टाम्प ड्यूटी को आगामी 31 मार्च 2030 तक के लिए माफ कर दिया है। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार यह माफी राजस्थान स्टैम्प अधिनियम, 1998 की धारा 9(1) के तहत दी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार, यह छूट उन ऋण साधनों पर लागू होगी जो किसी सरकारी कंपनी, निगम, सोसायटी, विकास प्राधिकरण, नगर सुधार न्यास या अन्य निकाय द्वारा पुनर्गठन अथवा नए ऋण के रूप में लिए जाएंगे। यह माफी उन सभी ऋणों पर भी लागू होगी जो राजस्थान स्टेट पावर फाइनेंस एंड फाइनेंशियल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किसी सरकारी संस्था या विकास प्राधिकरण के पक्ष में निष्पादित किए जाएंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि, पहले से चुकाई गई स्टाम्प ड्यूटी वापस नहीं की जाएगी। यह आदेश 14 अक्टूबर 2024 की पूर्व अधिसूचना को निरस्त करते हुए जारी किया गया है। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव नथमल डिडेल द्वारा जारी इस आदेश की प्रति संबंधित सभी विभागों और अधिकारियों को भेजी गई है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। यह निर्णय राज्य सरकार की वित्तीय व्यवस्था को सुचारु रखने और विकास परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से लिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी जयपुर का रहने वाला JEE स्टूडेंट सीकर में लापता, पुलिस जांच जारी
सीकर में 17 वर्षीय JEE की तैयारी कर रहा छात्र अचानक लापता हो गया। वह 3 दिसंबर दोपहर खाना खाकर...
थाईलैंड में अंतरराष्ट्रीय स्कैम के खिलाफ कार्रवाई : 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की संपत्ति जब्त, अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा- सरकार संदिग्धों पर करेगी कानूनी कार्रवाई 
Weather Update : शेखावाटी में सर्दी जमाव बिन्दु के नजदीक, जयपुर सहित कई जिलों में बढ़ी ठिठुरन 
प्राइम वीडियो लाएगा ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का आखिरी सीजन : ग्लोबल प्रीमियर डेट का हुआ ऐलान, जानें कब से होनेे जा रही स्ट्रीम
असर खबर का - शिक्षा बोर्ड ने 8 साल बाद बढ़ाया उत्तर पुस्तिका जांचने का मानदेय, नई दरें 2027 से लागू होगी
कोटा दक्षिण वार्ड 19 : खाली प्लॉट, झूलते विद्युत तार,पार्कों में लगे झूले क्षतिग्रस्त , सीवरेज चैंबर बने परेशानी
राहुल गांधी का सरकार पर गंभीर आरोप, बोलें-एकाधिकार नीति का नतीजा है देश मे हवाई सेवा का संकट