प्रदेश में नई टाउनशिप नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति गठित : सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल, सुनियोजित विकास और आवासीय ढांचे होंगे मजबूत

दो राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल

प्रदेश में नई टाउनशिप नीति के क्रियान्वयन के लिए समिति गठित : सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल, सुनियोजित विकास और आवासीय ढांचे होंगे मजबूत
साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नीति के प्रावधानों में संशोधन या सुधार के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भी कर सकेगी।

जयपुर। प्रदेश सरकार ने नई टाउनशिप नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए राज्य स्तरीय इम्प्लीमेंटेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। यह समिति प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन की अध्यक्षता में कार्य करेगी। समिति में स्थानीय स्वशासन विभाग के सचिव या उनके प्रतिनिधि, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के आयुक्त, प्रमुख सचिव UDH की ओर से मनोनीत एक टाउन प्लानर तथा डेवलपर एसोसिएशन के दो राज्य सरकार द्वारा नामित सदस्य शामिल किए गए हैं।

मुख्य नगर नियोजक, राजस्थान को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है। यह समिति टाउनशिप नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े निर्णय लेगी और आवश्यकतानुसार दिशा-निर्देश या गाइडलाइन जारी कर सकेगी। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर नीति के प्रावधानों में संशोधन या सुधार के लिए राज्य सरकार को सिफारिश भी कर सकेगी। राज्य सरकार का उद्देश्य इस समिति के माध्यम से नई टाउनशिप नीति के कार्यान्वयन को पारदर्शी, समन्वित और निवेश अनुकूल बनाना है, ताकि शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और आवासीय ढांचे को मजबूत किया जा सके।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, इंडिया गठबंधन का ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ नीति आयोग के पास धरने में बदला, खड़गे बोले- हमारे नेता जान दे सकते हैं तो हम जेल क्यों नहीं जा सकते
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से 'लोकतंत्र...
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर