जयपुर एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो में मिला संदिग्ध पार्सल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जयपुर एयरपोर्ट पर मिला संदिग्ध पार्सल

जयपुर एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो में मिला संदिग्ध पार्सल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जयपुर एयरपोर्ट के डोमेस्टिक कार्गो सेक्शन में स्कैनिंग के दौरान बैटरीनुमा संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत अलर्ट जारी कर पार्सल को अलग सुरक्षित किया और एयरपोर्ट थाना पुलिस को सौंप दिया।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर डोमेस्टिक कार्गो सेक्शन में एक संदिग्ध पार्सल मिलने से हड़कंप मच गया। स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को पार्सल में बैट्रीनुमा एक वस्तु दिखाई दी, जिसके बाद तुरंत अलर्ट जारी किया गया। सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने उस वस्तु को प्रारंभिक रूप से विस्फोटक जैसी संदिग्ध सामग्री मानते हुए आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

पार्सल को सुरक्षित तरीके से अलग कर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पार्सल की प्रकृति और उसके स्रोत की जांच में जुटी हैं। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित