तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान

श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार समर्पण महत्वपूर्ण

तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
पितृपक्ष में पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान और अन्नदान की परंपरा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार, तीर्थ जाना संभव न हो तो नदी, तालाब या कुएं के जल से तर्पण किया जा सकता है।

जयपुर। पितृपक्ष में पितरों की तृप्ति के लिए लोग तर्पण, पिंडदान और अन्नदान कर रहे हैं। हालांकि, हर व्यक्ति के लिए विधि-विधान से श्राद्ध करना संभव नहीं होता। ऐसे लोगों के लिए धर्मग्रंथों में यथाशक्ति सरल विकल्प बताए गए हैं। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि गया, पुष्कर, हरिद्वार-कनखल, बद्रीनाथ, प्रयागराज और काशी जैसे तीर्थों में पितरों के निमित्त श्राद्ध का विधान है। वहां जाना संभव न हो तो नदी, तालाब या कुएं के जल से श्रद्धापूर्वक तर्पण किया जा सकता है। धन या सामग्री का अभाव होने पर यथाशक्ति अन्नदान, तिल अर्पण अथवा तिल मिश्रित जल से जलांजलि देने का विधान है। गाय को एक दिन का चारा खिलाना भी श्राद्ध का विकल्प माना गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ भी संभव न हो तो वृक्ष के समीप जाकर पितरों से श्रद्धापूर्वक प्रार्थना की जा सकती है। रामायण में भगवान राम द्वारा वनवास के दौरान इंगुदी, बेर और बेल से श्राद्ध करने का उल्लेख है। इससे स्पष्ट है कि श्राद्ध में सामग्री से अधिक श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार समर्पण महत्वपूर्ण है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग गोशामहल में 122 मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश का ओवैसी का आरोप, फॉर्म-7 की जांच की मांग
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के गोशामहल क्षेत्र में भरे हुए 'फॉर्म 7' का इस्तेमाल कर...
रोडवेज बसों के निरीक्षण के लिए सख्त आदेश, मुख्य प्रबंधकों को रोज करनी होगी जांच
फॉर्म-7 विवाद: खड़गे ने थोक आवेदनों को लेकर राजग नेताओं से पूछे सवाल, बोले- राजनीतिक दल के आधिकारिक लेटरहेड पर क्यों किया जा रहा जमा ?
तिल-जल से तर्पण भी श्राद्ध का विकल्प, गाय को चारा खिलाने का भी विधान
राज्य युद्ध पुस्तक होगी अपडेट, काउंटर-ड्रोन तकनीक से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
जयपुर एयरपोर्ट पर आतंकी हमले की मॉकड्रिल, सीआईएसएफ ने संभाला मोर्चा
कोटा मेडिकल कॉलेज में किडनी फेल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल